Sports

कबड्डी में भारत ने पाक को चटाई धूल,बना विश्वविजेता !

0
Please log in or register to do it.
लुधियाना- चौथे कबड्डी विश्वकप का खिताब एक बार फिर से भारत ने अपने नाम कर लिया है। लगातार तीन बार विश्वविजेता बनने के बाद इस बार भारत के सामने फाइनल में थी पाकिस्तान की टीम और भारत ने पाकिस्तान को 48-39 से हरा दिया और लगातार चौथी बार इस खिताब को अपने पास बनाए रखने में सफल रहा।
बालीवूड तड़के से रंगीन समापन समारोह के बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पटखनी दी। इससे पहले टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 63-32 से, जबकि पाकिस्तान ने अमेरिका को 51-33 से मात दी थी। खिताब जीतने पर मेजबान टीम को दो करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता पाकिस्तान को एक करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ा।
शानदार आयोजन से खुश मुख्य मेहमान पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अगली बार कबड्डी विश्व कप के लिए संयुक्त मेजबानी की पेशकश भी कर डाली।
सचिन जुड़ेंगे सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के साथ
हॉकी-पाकिस्तान से भी हारा भारत

Your email address will not be published. Required fields are marked *