मुंबई: बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस ने उन्हें अब तक ऐक्शन और कॉमेडी करते देखा है, लेकिन अब वो उन्हें एक और का किरदार निभाते हु
मुंबई: बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस ने उन्हें अब तक ऐक्शन और कॉमेडी करते देखा है, लेकिन अब वो उन्हें एक और का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम है लक्ष्मी बॉम्ब, (Laxmmi Bomb Trailer) जिसका आज ट्रेलर रिलीज हुआ है।
हाथों में लाल चूड़ियां. बड़ी लाल बिंदी, आंखों में काजल, बालों में जुड़ा और साड़ी पहने अक्षय कुमार का यह बिल्लुक अलग अंदाज है। फिल्म का ट्रेलर एक ‘भूत-वूत कुछ नहीं होता, जिस दिन मेरे सामने सच में भूच आया ना, तो मां कसम चूड़िया पहल लूंगा चूड़ियां’ से शुरु होता है, और फिर कुछ देर बाद अक्की (Akshay Kumar) चुड़ियां पहने नजर आते हैं। 3 मिनट 40 सेकेंड का इस फिल्म का ट्रेलर भूत प्रेत, रहस्य और रोमांच से भरा है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा अडवाणी भी हैं, जो ट्रेलर में दुबई में रोमांस करते हुए नजर आते हैं, लेकिन इंडिया वापस आते ही कहानी में ट्विवस्ट आता है और अभिनेता पर लक्ष्मी नाम के एक ट्रांसजेंड़र का भूत सवार हो जाता है। बाकी के लिए देखिए ट्रेलर. फिल्म इसी साल 9 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS