टैग पुरालेख: vienna attack

वियना हमले के बाद आस्ट्रिया ने उठाया कदम, दिल्ली स्थित दूतावास बंद

नई दिल्ली: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली स्थित ऑस्ट्रिआई दूतावास को 11 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। मंगलवार को दूतावास की ओर से जारी एक बयान में दूतावास बंद करने की जानकारी दी गई। लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
राधानी वियना में आधुनिक हथियारों से लौस हमलावरों ने सोमवार रात लोगों पर गोलीबारी की। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। शहर मयर ने कहा कि, घयलों में से सात की हालत गंभीर बनी हुई है। एक हमलावर ढेर। ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री कार्ल नेहमर ने कहा है कि जिस एक हमलावर को छेर किया गाय है, वो चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट का समर्थक था। उन्होंने कहा कि, हमले के बाद लोगों से कहा कि वह घरों में ही रहें। साथ ही अभिभावकों से कहा है कि वह मंगलवार को अपने बच्चों को स्कूल न भेजें।
गृह मंत्री की ओर से कहा गया है कि, हमलावर की उम्र और उसके निवास स्थान को लेकर अभी कोई जानकारी साक्षा नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने लोगों को सिटी सेंटर से दूर रहने को कहा है। लोगों से कहा गया है कि वह बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। सार्वजनिक जगहों पर ना जाएं और घर में रहें, जहां आप सबसे अधिक सुरक्षित हैं।
बताते चलें कि, ऑस्ट्रिया की पुलिस ने कहा कि, स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे सिटी सेंटर में एक सड़क पर गोलीबारी की पहली घटना सामने आई। इसके आगे उन्होंने कहा कि, राजधानी के छह इलाकों में गोलीबारी की गई है। एक अपुष्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर हथियारों को हाथों में लिए सड़कों पर गुजर रहा है और लोगों पर गोलियां बरसा रहा है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें