टैग पुरालेख: Tehelka

तेजपाल को बचाने के आरोपों के बीच शोमा चौधरी का तहलका से इस्तीफ़ा

नई दिल्ली। तहलका के संपादक तरुण तेजपाल के अपनी साथी पत्रकार के यौन
उत्पीड़न करने के खुलासे के एक हफ़्ते बाद तहलका की मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी ने
आज इस्तीफ़ा दे दिया। चौधरी ने आज सुबह तब इस्तीफ़ा दिया जब उसे पता था कि गोवा
पुलिस तेजपाल पर शिकंजा कसनेवाली है और तेजपाल को 3 बजे शाम तक पेश होने का वक़्त
दिया है
, शोमा को लगता है कि एफआईआर में उसका नाम भी शामिल किया जा सकता है।

 अपने इस्तीफ़े में चौधरी ने कहा है कि “ पिछले
एक हफ़्ते में अपनी महिला सहयोगी के साथ खड़े न होने की वजह से
 मुझे मामले पर पर्दा डालने का आरोपी बनाया जा रहा है। 
मैं मानती हूं कि
अलग तरीके से कई और कदम उठाए जा सकते थे
,लेकिन इसमें सच्चाई नहीं हैं कि
मैंने जो शुरुआती कदम उठाए वे मामले को दबाने के लिए थे।
”

चौधरी
ने दावा किया है कि वो एक महिलावादी होने के बाद नाते अपनी सहकर्मी की शितकायत पर
हर मुमकिन कार्रवाई करती रहीं। वो कहती हैं कि “ये मेरी आदत नहीं कि चुनौती
को बीच रास्ते में छोड़ दूं। मैं तहलका से इस बुरे वक़्त में भी जुड़े रहना चाहती
हूं
, लेकिन मैं समझ नहीं पा रही हूं कि मेरा जुड़ा रहना तहलका के लिए फायदेमंद
साबित होगा या नुकसानदेह।”

 जब से ये मामला सामने आया है तब से शोमा चौधरी पर आरोप लगते रहे हैं कि वो
तरुण तेजपाल और तहलका को बचाने की कोशिशों में लगी थीं। शुरुआती दौर में चौधरी ने
इसे अंदरुनी मामला करार दिया था और सिर्फ तेजपाल से माफ़ीनामे के बाद मामले को
रफ़ा-दफ़ा करने में लगी रहीं ना कि उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत करना सही समझा।

बाद में शोमा ने एक अंदरूनी शिकायत समिति बनाई जिसका मुखिया तेजपाल
की दोस्त उर्वशी भूतालिया को बनाया गया। ये समिति कभी बैठ नहीं पाई और भूतालिया ने
भी इसका हिस्सा बनने से मना कर दिया। इसी बीच तहलका पत्रिका के कई एडिटरों ने
इस्तीफ़ा दे दिया ये आरोप लगाते हुये शोमा चौधरी पीड़ित के साथ नहीं हैं और तेजपाल
को बचाने में जुटी हैं।

तरुण
तेजपाल सेक्स स्कैंडल की घटना उजागर होने के बाद तहलका में बारी बारी से इस्तीफे
देने का दौर जारी है. शोमा से पहले तहलका से जुड़े छह पत्रकार इस्तीफा दे चुके हैं।

तहलका का असली मालिक कौन?


तरुण तेजपाल के सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद अब ये भी तय किया
जाने लगा है कि आख़िर तहलका डॉट कॉम है किसका
? शुरुआती
जांच में पता चला है कि दस्तावेज़ों के मुताबिक़ तहलका डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड
में बफैलो नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि कम्पनी
रजिस्ट्रार के रिकॉर्ड में बफैलो को साथी कम्पनी के तौर पर दिखाया गया है।


कम्पनी रजिस्ट्रार के दस्तावेज़ तस्दीक करते हैं कि कि 10,300
इक्वेटी शेयर्स में से तरुण तेजपाल के पास सिर्फ 200 शेयर्स हैं, अल केमिस्ट के
केडी सिंह के पास 100 शेयर्स हैं और बाकी के 10000 शेयर्स बफैलो नेटवर्क्स
प्राइवेट लिमिटेड के पास हैं जो सरकारी रिकॉर्ड में तेहलका की महज़ साथी कम्पनी ही
है।


बफैलो का जो पता कम्पनी रजिस्ट्रार में दिया गया है वो है सी-1, सौमी
नगर, नई दिल्ली-17, लेकिन जब इस पते के बारे में एक टीवी चैनल ने पता लगाने की
कोशिश की तो वहां रहनेवाले लोगों ने बताया कि उस पते पर ऐसी कोई कम्पनी नहीं है।
यहां तक कि उस पूरी बिल्डिंग में किसी को बफैलो के बारे में ज़रा सी भी जानकारी
नहीं है। थोड़ी और पड़ताल के बाद पता चला कि साल 2007 में ये प्लॉट एक बिल्डर को
बेच दिया गया जिसने यहां अपार्टमेंट्स बना दिये। हालांकि ये बात पता चली कि तरुण
तेजपाल ने यहीं के पते पर बंदूक का लाइसेंस भी लिया है जिसके बावत दक्षिणी दिल्ली
के एसीपी लाइसेंसिंग की ओर से दो साल पहले यहां के मालिक को एक पत्र मिला था
जिसमें उससे बंदूक का लाइसेंस रिन्यू करने के लिए कहा गया था।


वैसे तहलका डॉट कॉम का अधिकृत शेयर कैपिटल 25 लाख रुपये है जबकि देय
शेयर कैपिटल है 1 लाख 3 हज़ार रुपये। तहलका के बोर्ड में तरुण तेजपाल और उनके भाई
मिंटी तेजपाल डायरेक्टर हैं।


लेकिन बफैलो नाम की कम्पनी के तहलका का साथी कम्पनी होने के बाद
फर्ज़ीवाड़े की बू आने लगी है। जानकारों का मानना है कि साथी कम्पनी का मतलब होता
है वो कंपनी जिसके साथ पिछले दो सालों में किसी तरह की लेन-देन नहीं की गई और
जिसका ब्यौरा सरकार को न दिया जाये। सवाल ये है कि एक साथी कम्पनी बड़ी शेयर होल्डर
कैसे हो सकती है वो भी वो कम्पनी जिसके मालिकों का कोई अता-पता नहीं
?


सवाल ये भी है कि जब ये साफ़ ही नहीं है कि तहलका और बफैलो में बोर्ड
के सदस्य कौन हैं तो वार्षिक बैठक कैसे होती थी
? यहां ये
जान लेना ज़रुरी है कि जब एक कम्पनी साथी कम्पनी के तौर पर घोषित हो जाती है तो
उसके दस्तावेज़ सार्वजनिक नहीं होते।