टैग पुरालेख: South Africa

नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि – Time Line of Nelson Mandela’s Life

“ मुझे मेरी सफ़लता से ना तौलो, मुझे तौलो उन पलों से जब मैं गिरा और फिर उठ खड़ा हुआ”– From “The Long Walk to Freedom”

नेल्सन मंडेला की ज़िंदगी 

“ हमने आसान लहज़े में अपनी ज़िंदगी को इस तरह से आगे बढ़ाया कि ये दूसरों की ज़िंदगी बदल सके”– 2002 में एक सम्मान समारोह में



“ मैंने कभी भी किसी शख़्स को अपने ऊपर नहीं माना, चाहे जेल के बाहर या भीतर।”– जुलाई 1976 में रॉबेन आईलैंड से लिखे एक पत्र में

“ ये वो ध्येय है जिसके लिए मैं मरने को तैयार हूं।”– 1964 में उनके भाषण का हिस्सा जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका लोकतंत्र लाने के लिए कहा था।

“ अगर मेरा वक़्त ख़त्म हो जाता है तो मैं यही दोबारा करूंगा। जिससे एक शख़्स ख़ुद शख़्स कह सके।”– उस भाषण के अंश जो नेल्सन मंडेला ने नवंबर 1962 में तब दिया जब उन्हें मज़दूरों को हड़ताल पर ले जाने और देश छोड़ने पर जेल की सज़ा हुई



“सच्चे नेता को अपने लोगों की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ निछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए”– नेल्सन मंडेला (अप्रैल 1998)


                                     नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि देता एक वीडियो


“ मुझे वो दोस्त पसंद हैं जो खुले दिमाग हैं क्योंकि वो आपको समस्याओं को हर दृष्टिकोण देखने में मदद करते हैं”– 1975 में लिखी उनकी आत्मकथा का अंश जो छपी नहीं

“सभी अपने हालात से ऊपर उठ सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं अगर वो जो करना चाहते हैं उसके प्रति समर्पित हैं और जुनूनी हैं।”–2009 में लिखे एक पत्र से

शर्म करो ! अब तो जीत जाओ

सेंचुरियन। हार
पे हार कुछ ऐसी कहानी हो गई है वन डे की नंबर वन टीम, टीम इंडिया की।
लगातार दो शर्मनाक हार के साथ वनडे सीरीज गंवाने वाली भारतीय टीम दो
टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले खोया आत्मविश्वास लौटाने के लिए बुधवार को तीसरा और
आखिरी वनडे मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। पहले दो मैचों की हार ने साउथ अफ्रीका
की तेज और उछालभरी पिचों पर भारत के
‘मजबूत‘ बल्लेबाजी क्रम की कलई खोल दी है।
 
इससे पहले खेले गए दोनों वन डे में भारत को करारी हार
का मुंह देखना पडा है। वंडरर्स पर पहले वनडे में भारत को
141 रन से पराजय झेलनी पड़ी
जबकि किंग्समीड में दूसरे मैच में उसने
136 रन की हार झेली। भारत की गेंदबाजी पर सवालों के साथ शुरू हुई सीरीज
में दो मैचों के बाद युवा बल्लेबाजी क्रम पर भी उंगली उठने लगी है। पहले वनडे में
गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से बल्लेबाजों पर दबाव बना लेकिन दूसरे वनडे में ये
बहाने नहीं चल सके क्योंकि अपेक्षाकृत धीमी पिच पर भी नतीजा समान रहा
 
2-0 से सीरीज़ गंवा देने
के बाद अब कम से कम माही की चाहत होगी की इस आखरी मुकाबले में टीम इंडिया जीत
हासिल कर वापसी करे ताकी बढ़े हुए मनोबल के साथ टीम इंडिया 2 टेस्ट मैचों की
सीरीज़ में मैदान पर उतरे ।