टैग पुरालेख: Nepal

सेना प्रमुख नरवणे आज से तीन दिवसीय नेपाल दौरे पर, मजबूत रिश्तों की जताई उम्मीद

नई दिल्ली: भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद को लेकर आई कड़वाहट के बीच भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे आज से तीन दिन के नेपाल दौरे पर रवाना होंगे। नरवणे की 4 से 6 नवंबर तक नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के बाद तनावपूर्ण हुए द्विपक्षीय संबंधों में पुन: सामंजस्य स्थापित करना है। इस यात्रा के दौरान वो नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा कई अन्य असैन्य एवं सैन्य नेताओं के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। भारतीय सेना प्रमुख का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
वह नेपाली सेना के आर्मी कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में स्टूडेंट-ऑफिसर्स को संबोधित भी करेंगे। नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा से पहले सेना प्रमुख नरवणे ने अपने इस दौरे को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि उनके इस दौरे से भारत और नेपाल की दोस्ती मजबूत होगी। मैं, खुशनसीब हूं कि भारत और नेपाल के रिश्तों को मजबूत करने के लिए मैं काठमांडू जा रहा हूं। मुझे इस तरह के निमंत्रण पर नेपाल जाने और अपने समकक्ष जनरल थापा से मिलने की खुशी है। मुझे यकीन है कि यह यात्रा दोनों सेनाओं को मजबूत करने वाले बंधनों और दोस्ती को मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी।
वहीं, नेपाल के नवलपुर जिले में भारत के सहयोग से बने एक विद्यालय के भवन का उद्घाटन किया गया। इसका निर्माण भारत की 2.583 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता से किया गया है। राजधानी काठमांडू में भारतीय दूतावास, जिला समन्वय समिति, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भवन का उद्घाटन किया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



नेपाल में आया भूकंप, 15 ज़ख़्मी

नई दिल्ली। नेपाल की राजधानी काठमांडू और पर्यटन के केंद्र पोखरा में भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। भूकंप की वजह से अब तक 15 लोगों के घायल होने की ख़बर है। 
भूकंप का केंद्र काठमांडू से 55 किलोमीटर उत्तर पूर्व में सिंधुपलचौक ज़िले में था। गृह मंत्रालय प्रवक्ता के मुताबिक भूकंप आने के बाद काठमांडू में घरों से बाहर घबराहट में भाग रहे लोगों में 15 लोग ज़ख़्मी हो गये। घायलों में से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
25 अप्रैल 2015 को नेपाल में भूकंप से आई भयानक तबाही के बाद 4 या ज़्यादा तीव्रता के अब तक 428 भूकंप के झटके आ चुके हैं। 9 दिन पहले ही इसी इलाके में 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COOL: भारत ने नेपाल को गिफ़्ट में दी 40 एम्बुलेंस और 8 बसें

काठमांडू। गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को भारत नेपाल को 40 एम्बुलेंस और 8 बसें तोहफे में भेंट की। काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय राजदूत रंजीत राय ने नेपाल के अस्पतालों, चैरिटेबल संस्थाओं और शैक्षिक संस्थानों को 33 एंबुलेंस और 6 बसें भेंट की। बाकी वाहनों को बीरगंज में भारतीय दूतावास के द्वारा भेंट किया गया। 
1994 से अब तक भारत नेता में अलग-अलग संस्थानों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर 542 एम्बुलेंस और 106 बसें गिफ़्ट में दे चुका है। 
ये वाहन नेपाल के 75 में से 73 ज़िलों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में मदद करते हैं। वहीं 25 ज़िलों में स्थित अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों को दी गई बसें वहां शिक्षा को लोगों तक पहुंचाने में मदद करती हैं। 
अपने इस सहयोग से भारत ने यह बताया है कि दोनों देशों के बीच में सीमा पर व्यापार में आ रही बाधा में भारत कहीं से भी ज़िम्मेदार नहीं है जिसके लिए काठमांडू, नई दिल्ली को ज़िम्मेदार ठहराता रहा है। भारत ने ये ज़ाहिर करने की कोशिश की है कि नेपाल के लिए उसके हाथ हमेशा मदद के लिए उठते रहेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

नेपाल को भी चाहिए केजरीवाल

काठमांडू। नेपाल के कई अख़बारों ने बेहद प्रमुखता से केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह को जगह दी है। तस्वीरों के साथ दिखाते हुए नेपाल मीडिया में अंग्रेज़ी अख़बार से लेकर लोकल अख़बार तक ने पहले पन्ने पर इस ख़बर को छापा है। सबसे ज़्यादा प्रकाशित होनेवाले ‘कांतिपुर’ दैनिक ने बताया है कि किस तरह से केजरीवाल दिल्ली मेट्रो की यात्रा कर आम लोगों के साथ रामलीला मैदान पहुंचे और किस तरह से वो सिर्फ आम आदमी के सरोकारों की बात करते हैं। अपने विश्लेषण में अख़बार ने यहां तक कह दिया है कि “क्या नेपाल में भी AAP का जन्म होगा?”

नेपाल की सियासत में भी आम आदमी पार्टी की चर्चा है। वहां माना जा रहा है कि अगर मौजूदा पार्टियां आम जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरतीं तो आम आदमी पार्टी जैसा विकल्प देना होगा। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि नेपाल को ऐसे आंदोलन के लिए इंतज़ार करना होगा क्योंकि यहां फ़िलहाल प्राथमिकता नये संविधान को लाने की है और मौजूद शांति प्रक्रिया को चलाने की है, न की यहां भ्रष्टाचार कोई मुद्दा है।

काठमांडू पोस्ट ने केजरीवाल की ख़बर देता है तो कहता है कि “भ्रष्टाचारविरोधी चैंपियन बना दिल्ली का मुख्यमंत्री” वहीं हिमालयन टाइम्स और नागरक भी इसी तरह की हेडलाइन देते हैं। नेपाली न्यूज़ चैनलों ने भी लगातार केजरीवाल से जुड़ी ख़बरों को दिखाया और दिल्ली में उनके शपथ ग्रहण समारोह को भी।


वहीं सियासी विचार रखनेवालों ने फेसबुक और ट्वीटर पर रायशुमारी की है। जुगल भर्टस फेसबुक पर लिखते हैं कि, “दिल्ली के लोगों ने वाकई दक्षिण एशिया की राजनीति में भूचाल ला दिया है” वहीं उज्जवल आचार्य कहते हैं कि केजरीवाल के शपथ ग्रहण को इतनी तवज्जो क्यों दी जा रही है?