टैग पुरालेख: Indian border

चीनी राष्ट्रपति के चीन पहुँचते ही चुमार में फिर घुसे चीनी सैनिक


नई दिल्ली। इधर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत की सीमा से जैसे-जैसे बाहर निकल कर स्वदेश की तरफ बढ़ रहे थे, उधर चीनी सैनिक भारत की सीमा में और अंदर की तरफ घुसते जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो लद्दाख में भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों की घुसपैठ से तनाव अभी भी बरकरार है। चुमार क्षेत्र से पीछे हटने के बाद चीनी सैनिक शुक्रवार सुबह फिर आकर जम गए। वहीं चुमार के अलावा दैमचोक क्षेत्र में चीनी सैनिकों की मौजूदगी बढ़ी है। सूत्रों का कहना है कि चुमार क्षेत्र में करीब तीन दर्जन चीनी सैनिक भारतीय सीमा के एक पहाड़ी पर आकर जम गए और इस इलाके पर चीन का दावा जता रहे हैं। इस बाबत आई रिपोर्ट के बाद भारत ने भी अपने सैनिकों को इलाके में रुकने को कहा है। सीमा पर चीनी सैनिकों की बढ़ी सरगर्मी और भारतीय सीमा में दाखिल होने का मुद्दा राष्ट्रपति शी चिनफिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात में भी छाया रहा था। चीनी सैनिकों की इस घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का तीखा एतराज भी जताया।

चीनी राष्ट्रपति लौटे स्वदेश, लेकिन चीनी सैनिक छोड़ गए भारतीय सीमा में

सूत्रों के मुताबिक चीनी सैनिकों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत ने भी अपने सैन्य दस्तों को तैनात कर रखा है। मामले को लेकर भारत बीते दिनों चार फ्लैग मीटिंग में भी चीन को इसपर कड़ा एतराज दर्ज करा चुका है। ज्ञात हो कि सीमा पर तनाव बीते सप्ताह उस वक्त शुरू हुई जब सड़क निर्माण में लगे चीनी ग्रामीण भारतीय हद में दाखिल होकर इलाके को अपना बताने लगे। वहीं भारतीय सैनिकों द्वारा उन्हें निकालने की कवायद के बीच इलाके में चीनी सैनिक भी पहुंच गए। इसके बाद के दिनों में आमने-सामने की स्थिति बनती रही। गौरतलब है कि चुमार का इलाका बीते कई दिनों से चीन की हरकतों का केंद्र बना हुआ है। इससे पहले चुमार में चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा शुरू के पहले भारतीय फ़ौज को चीनी सैनिकों द्वारा घेर लिया गया था, साथ ही सेना द्वारा भारतीय निगरानी कैमरों को तोड़ने जैसी कई वारदातें दर्ज की जा चुकी हैं।

नकली हैं सलमान की सिक्स पेक्स बॉडी, लीक हुई सलमान की थुलथुली बॉडी की फोटो

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

कई चीनी नागरिक भारतीय सीमा में घुसे, नहर निर्माण कार्य रोका

नई दिल्ली। एकतरफ चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत यात्रा पर दोस्ती का हाथ बढ़ा हैं वहीँ दूसरी ओर सीमावर्ती लदाख में चीनी घुसपैठ की खबर है। बताया गया है कि सरकारी वाहनों पर सवार होकर वहां के नागरिक भारतीय क्षेत्र देमचोक में घुस आए हैं और वे वहां पर सिंचाई के लिए बनाई जा रही नहर का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। लेह के उपायुक्त ने इस घुसपैठ की पुष्टि की है लेकिन भारत सरकार ने फिलहाल इस पर ठंडा रुख दिखाया है। सिर्फ चीनी नागरिक ही घुसपैठ नहीं कर रहे हैं, बल्कि लद्दाख जिले के चुमार सेक्टर में भी स्थिति और गंभीर हो गई है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत पहुंचने से कुछ घंटे पहले बुधवार को करीब 100 और चीनी जवान भारतीय इलाके में घुस गए और तनाव कम करने के लिए बुधवार को ही दोनों देशों के बीच हुई ब्रिगेडियर स्तर की फ्लैग मीटिंग में कोई खास प्रगति नहीं हुई। जबकि विदेश विभाग के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा है कि इस मामले को चीनी राष्ट्रपति के साथ होने वाली वार्ता में उठाया जाएगा।
अगर लेह के जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंहमानें तो देमचोक गांव में मनरेगा के तहत ग्रामीण जिस सिंचाई परियोजना के निर्माण में लगे हैं, चीन को उस पर आपत्ति है। इसीलिए पिछले एक सप्ताह से निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश चल रही है। यह स्थान चीन से लगने वाली सीमा के करीब है। उपायुक्त चीनी सेना के घुसपैठ के सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीमा के नजदीक चीन के गांव तोशीगांग के लोग सरकारी वाहनों पर सवार होकर देमचोक आए और उन्होंने नहर बनाए जाने के कार्य को रुकवाया दिया है। सेना ने ग्रामीणों की इस घुसपैठ पर कुछ बोलने से इन्कार किया है। चुशूल में हुई ब्रिगेडियर स्तर की चीन के साथ हुई फ्लैग मीटिंग में भारतीय अधिकारियों ने इस मामले को उठाकर आपत्ति जताई। जबकि सेना

मुख्यालय ने बैठक में घुसपैठ मामले को लेकर कोई भी खास बात होने से इन्कार किया है।

गौरतलब हो कि भारतीय क्षेत्र में डेरा जमाए चीनी सैनिकों की संख्या करीब 350 हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत ने भी इलाके में अपने कुछ और जवानों को भेजा है। इस सेक्टर में पांच दिन पहले चीनी सेना के करीब 300 जवान भारतीय इलाके में घुसकर 100 भारतीय जवानों को घेर लिया था। इस कारण दोनों देश की सेना आमने-सामने आ गई है। चुमार वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे उन कुछ इलाकों में से एक है जहां भारतीय सेना के लिए पहुंचना अपेक्षाकृत आसान है। लेकिन पिछले दो-तीन सालों से यहां पर कई बार तनाव की स्थिति बनी है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जल्द ही एक और बैठक होगी। सीमा पर तनाव कम करने के लिए बुधवार को पिछले एक सप्ताह में दो बैठकें हो चुकी हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

चीनी सैनिकों ने भारत के 100 जवानों को घेरा


नई दिल्ली। भारतीय सीमा में घुसपैठ को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खबरों के मुताबिक नए घटनाक्रम में लद्दाख के चुमुर इलाके में लगभग 300 चीनी सैनिकों ने 100 भारतीय सैनिकों को घेर लिया है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस इलाके में रविवार से ही घेराबंदी जारी है और दोनों तरफ की सेनाएं आमने-सामने हैं।

गौरतलब है कि 11 सितंबर को सीमा पर तनाव बढ़ाते हुए चीनी सेना 500 मीटर अंदर भारतीय सीमा में घुस आई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में तंबू भी गाड़ दिए। करीब 30 चीनी सैनिक लद्दाख के डेमचोक क्षेत्र में 500 मीटर तक अंदर घुस आए। हालांकि, इनसे निपटने के लिए क्षेत्र में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के 70 जवानों को वहां तैनात किया गया है।

पिछले ही महीने आई खबरों के मुताबिक चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर 25 किलोमीटर तक घुस आए थे। इस तरह की घटनाओं में पिछले 2 सालों में तेजी से इजाफा हुआ है। अकेले साल 2014 में ही अब तक चीनी सैनिकों की घुसपैठ की 300 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यह सब तब हो रहा है, जब चीन के राष्ट्रपति भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। कुछ विदेश मामलों के जानकारों का मानना है कि जब भी भारत में किसी चीनी प्रतिनिधि का कार्यक्रम तय होता है तो चीन ऐसा ही कूटनीतिक दबाव भारत पर बनाने की कोशिश हमेशा करता है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें