टैग पुरालेख: Bhaidooj

भाई दूज क्यों मनाते हैं? यमराज-यमुना की वह कथा, जिससे शुरू हुई यह परंपरा

दिवाली के बाद कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज मनाई जाती है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। इस त्योहार को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इसके पीछे यमराज और यमुना की एक लोकप्रिय पौराणिक कथा है।
यमराज और यमुना कौन थे?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यमराज और यमुना भाई-बहन थे।यमराज को मृत्यु और धर्म के देवता के रूप में जाना जाता है, जबकि यमुना को पवित्र नदी और देवी के रूप में पूजा जाता है।धार्मिक कथा के अनुसार, यमुना अपने भाई यमराज से बहुत स्नेह करती थीं। वह चाहती थीं कि उनका भाई एक दिन उनके घर आए और उनके साथ समय बिताए।काफी समय तक यमराज अपनी जिम्मेदारियों में व्यस्त रहे। इसके बाद एक दिन वह अपनी बहन से मिलने पहुंचे।
  
यमुना के घर क्यों गए थे यमराज ?
पौराणिक मान्यता के अनुसार, यमराज और यमुना भाई-बहन थे।एक दिन यमराज अपनी बहन से मिलने पहुंचे। यमुना ने उनका स्वागत किया, तिलक लगाया, आरती उतारी और भोजन कराया। बहन का स्नेह देखकर यमराज प्रसन्न हुए और उन्होंने यमुना से वरदान मांगने को कहा। कथा के अनुसार, यमुना ने वरदान मांगा कि हर साल इस दिन भाई अपनी बहन के घर आएं और जो भाई अपनी बहन से तिलक लगवाए, उसे सुख और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले। यमराज ने उनकी इच्छा स्वीकार कर ली। तभी से भाई दूज पर तिलक लगाने की परंपरा जुड़ी मानी जाती है।