टैग पुरालेख: Bangladesh

टी20 वर्ल्डकप के लिए बांग्लादेशी टीम का ऐलान, मुर्तज़ा संभालेंगे कमान

आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश की टीम में ऑलराउंडर नासिर हुसैन की वापसी हुई है। जबकि नए चेहरे के रूप में मोहम्मद मिथुन को शामिल किया गया है। मिथुन विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं। और उन्होंने ए टीम के लिए अच्छा परफॉर्म किया है।

बांग्लादेश की कप्तानी वर्ल्ड टी-20 में मशरफे मुर्तज़ा करेंगे। टीम इस प्रकार है:
तमीम इक़बाल
सौम्य सरकार
मोहम्मद मिथुन
शाकिब-एल-हसन
मुशफिकुर रहीम
सब्बीर रहमान
मशरफें मुर्तज़ा
महमुदुल्लाह रियाद
नासिर होसैन
नुरुल हसन
अराफ़त सनी
मुस्ताफिज़ुर रहमान
अल अमीन होसैन
तसकीन अहमद
अबु हैदर

Squad: Tamim Iqbal, Soumya Sarkar, Mohammad Mithun, Shakib Al Hasan, Mushfiqur Rahim, Sabbir Rahman, Mashrafe Mortaza (capt), Mahmudullah Riyad, Nasir Hossain, Nurul Hasan, Arafat Sunny, Mustafizur Rahman, Al-Amin Hossain, Taskin Ahmed and Abu Hider

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

बांग्लादेश में हिंदू मंदिर पर हमला

ढाका। बुधवार को बांग्लादेश में एक हिंदू मंदिर में उपद्रव मचाया गया और उसमें आग लगा दी गई। चुनावों के बाद यहां अल्पसंख्यकों पर हमलों का सिलसिला जारी है। नेत्रकोना ज़िले के काली मंदिर में सुबह कुछ उपद्रवी घुस गये और वहां आग लगा दी।
यहां के एक अख़बार द डेली स्टार न्यूज़पेपर ने ज़िले के एएसपी दलवर हुसैन के हवाल से ख़बर दी है कि स्थानीय लोगों को इस आग को बुझाने में 45 मिनट लगे। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को ही कहा था कि वो अल्पसंख्यकों पर हमला करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई करेंगी, इसके एक दिन बाद ही ये घटना घटी है।
बांग्लादेश में 5 जनवरी को चुनावों के साथ ही कई ज़िलों में हिंदूओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। राजशाही, दिनाजपुर, ठाकुरगांव, लालमोनीरहाट और जेसौर में पहले ही कई हमले हो चुके हैं।
इसी बीच में पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी के नेता को कई इलाकों में हिंसा फ़ैलाने के आरोप में उत्तरी बोगरा से गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मोजम्मेल हक़ ने बताया कि जमात के 11 कार्यकर्ताओं को भी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।

इस फोटोजर्नलिस्ट को हमारा सलाम

ढाका में बंग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बंग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) देश की 20 दूसरी विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर 5 जनवरी को होनेवाले आम चुनावों को रोकने की मांग कर रही हैं। इसी के मद्देनज़र पूरे बंग्लादेश में तनाव बना हुआ है, रविवार को जब BNP के कार्यकर्ता अपनी नेता खालेदा ज़िया को नज़रबंद करने के खिलाफ़ सड़कों पर उतरी तो विपक्षी पार्टी और सत्ता पक्ष की पार्टी के कार्यकर्ताओं में पथराव शुरू हो गया और सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता विरोधियों को खदेड़ते हुए सुप्रीम कोर्ट के परिसर तक पहुंच गये। जहां महिलाओं को भी नहीं बख़्शा गया। एक महिला वकील को जब उपद्रवी पीट रहे थे तो इस फोटोजर्नलिस्ट ने उसे बचाया।

New Age के इस फोटोजर्नलिस्ट सैनुअल हक़ को हमारा सलाम