Prayagraj । भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश में बड़ा विकल्प बनकर उभरा, ओवैसी के आने से सियासी पारा चढ़ा – ओमप्रकाश राजभर

प्रयागराज । भागीदारी पार्टी (पी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति की अध्यक्षता में करछना विधानसभा के प्रयाग इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप बेदौ में

Partnership Resolution Front workers' conference

प्रयागराज । भागीदारी पार्टी (पी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति की अध्यक्षता में करछना विधानसभा के प्रयाग इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप बेदौ में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भागीदारी संकल्प मोर्चा के अगुआ (सुभासपा) के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश में एक बड़ा विकल्प बनकर उभरा है, भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाएगा, असदुद्दीन ओवैसी के शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव को मोर्चे में शामिल करने की कवायद तेज हो गई है, उनका आना लगभग तय माना जा रहा है । राजभर आम आदमी पार्टी को भी साथ में लाकर सपा, बसपा और भाजपा के सीने में हलचल पैदा कर दी है, इस मोर्चे से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों पर गहरा प्रभाव पड़ना तय माना जा रहा है। 
  • भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 
  • प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव को शामिल करने की कवायद 
  • भागीदारी संकल्प मोर्चा ने प्रदेश में सियासी हलचल पैदा की 
  • सपा, बसपा, बीजेपी ने सिर्फ फायदा उठाया- राजभर 
ओपी राजभर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज का वोट आज तक सपा, बसपा, भाजपा अपने फायदे के लिए लेते चली आई लेकिन हिस्सेदारी के सवाल पर एक टिकट देकर इस जाति की पूरे उत्तर प्रदेश में वोट लेने का काम किया। भागीदारी पार्टी (पी.) के बनने से प्रजापति समाज का वोट एकजुट हो गया है, अब जरूरत है सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर अपने सिपाहियों को तैयार करने की जिस दिन भागीदारी संकल्प मोर्चा की प्रदेश में सरकार बनेगी, उस दिन सभी पिछड़े दलित अल्पसंख्यक जाति के लोगों को उनके संख्या के अनुपात में उचित हिस्सेदारी देने का कार्य किया जाएगा। 
Partnership Resolution Front workers' conference
बीजेपी पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा की बीजेपी भारतीय झूठ पार्टी है। भारतीय झूठ पार्टी ने कहा था कि भारत को विश्व गुरु बनाएंगे, आत्मनिर्भर बनो लेकिन देश की सरकार देश को ही लूटने का कार्य कर रही है और प्रदेश की सरकार प्रदेश को लूट रही है इनके अधिकारी भी कोविड-19 में पैसा लूट रहे हैं। केंद्र सरकार ने अभी तक देश के 28 विभागों को बेचने का कार्य किया वही गरीबों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं, सरकारी स्कूलों अस्पतालों और राष्ट्रीय राजमार्गों को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। 
Partnership Resolution Front workers' conference
भागीदारी पार्टी पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं, सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी विधानसभा में एक एक बूथ पर 25, 25 पदाधिकारियों को तैनात करने की जरूरत है। बूथ स्तर के पदाधिकारियों को कहा कि आप लोग अपनी संख्या को और मजबूत करिए राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल और जिले के नेताओं को केवल बूथ पर काम करने की जरूरत है, आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर हमारे 25 पदाधिकारी होने चाहिए इस बार किसी भी प्रकार से मतदाताओं को विपक्षी पार्टियां लुभा न सके।

Partnership Resolution Front workers' conference

ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: