LUCKNOW । हार और जीत खेल का नियम है, हार से सीख लेने से ही भविष्य में बड़ी जीत हासिल होगी- कांग्रेस नेता ललन कुमार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने संगठन सृजन अभियान के तहत बक्शी का तालाब के भवानीपुर, हेमी गाँव, पहाड़पुर, कुम्हरावां, सोनार

Lalan kumar visited many villages (2)
लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने संगठन सृजन अभियान के तहत बक्शी का तालाब के भवानीपुर, हेमी गाँव, पहाड़पुर, कुम्हरावां, सोनारनपुरवा, कठवारा और मलिहाबाद विधानसभा के कुराखर गांव का दौरा किया। ललन कुमार ने भवानीपुर गांव में स्थानीय लोगों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनसे समस्याओं एवं समाधानों के विषय में बातचीत की, हमेशा की तरह उन्होंने लोगों से कहा कि “आप मुझे नेता नहीं, बल्कि अपना बेटा, दोस्त या भाई समझें।” 
  • टूर्नामेंट जीवन में रोमांच लाता है- ललन कुमार 
  • खुद को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने का प्रयास करें- ललन 
  • ललन कुमार ने लोगों की समस्याओं पर भी की चर्चा 
  • श्रीमद्भागवत कथा में भी ललन कुमार हुए सम्मिलित 
मलिहाबाद के कुराखर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट में ललन कुमार ने वहां खेल रही पवाया गांव और मंझी गांव की टीम के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया, उन्होंने कहा कि “टूर्नामेंट जीवन में रोमांच लाता है जिससे हम खुद को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं।” 
Lalan kumar visited many villages
ललन कुमार ने बीकेटी के बरगदी गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रायसिंहपुर और रामपुरवा के बीच रोमांचक मैच में रायसिंह की टीम ने जीत दर्ज की। ललन कुमार ने जीत के बाद विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित कर ईनाम की राशि दी। उपविजेता टीम को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि “हार और जीत खेल का नियम है। हार से सीख लेने से ही भविष्य में बड़ी जीत हासिल होगी। 
Lalan kumar visited many villages
वहीं गांव सरावां में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में ललन कुमार ने सम्मिलित होकर भगवान का नाम लिया। साथ ही वहां के लोगों के कहने पर 24 घंटे के भीतर हैण्डपम्प लगवाने का वचन दिया और हैंडपम्प लगवाने का काम भी शुरू हो गया है। 
Lalan kumar visited many villages (5

ललन कुमार ने कुम्हरावां, कठवारा और पहाड़पुर स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालयों पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुन उनके समाधान पर चर्चा की, उन्होंने लोगों से कहा कि आप कभी भी हमारे कार्यालय पर आकर बात कर सकते हैं। हमने क्षेत्रीय कार्यालय आपकी सुविधा के लिए ही प्रारम्भ किए हैं। 
Lalan kumar visited many villages
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार का बक्शी का तालाब विधानसभा में लोगों की मदद करने का सिलसिला अनवरत जारी है, जरूरतमंदों की ललन कुमार अपनी क्षमतानुसार मदद कर रहे हैं और बुनियादी सुविधाओं की कमियों को पूरा कर रहे हैं, ललन कुमार युवाओं में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं, युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के प्रति भी प्रोत्साहित कर रहे हैं और उनको खेलों की किट भी मुहैया करा रहे हैं, जिससे उनको खेलने के लिए कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, गांव-गांव जाकर ललन कुमार को लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ सुलझा भी रहे हैं। 
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 

Lalan kumar visited many villages


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: