Lucknow । योगी सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क किया, पीएम भी नाराज, बीजेपी के भीतर की लड़ाई अब सार्वजनिक हो गयी : संजय सिंह

लखनऊ । आप सुप्रीमो केजरीवाल के यूपी में चुनाव लड़ने के एलान के बाद से उत्तर प्रदेश में डेरा जमाए और योगी सरकार को बार-बार आड़े हाथों लेने वाले राज्यसभ

BJP's fight became public - Sanjay Singh

लखनऊ । आप सुप्रीमो केजरीवाल के यूपी में चुनाव लड़ने के एलान के बाद से उत्तर प्रदेश में डेरा जमाए और योगी सरकार को बार-बार आड़े हाथों लेने वाले राज्यसभा सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह ने योगी सरकार पर फिर निशाना साधा, उन्होंने कहा योगी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था जैसे सभी मुद्दों पर बुरी तरह फेल हो चुकी है, यूपी में श्मशान में दलाली खाने के कारण लेंटर के नीचे दबकर 25 लोगों की मौत हो जाती है, प्रभात मिश्रा जैसा फर्जी एनकाउंटर होता है तो एसपी की रंगदारी से परेशान होकर कारोबारी आत्महत्या कर लेता है। अस्पताल के लेबर रूम में बेड पर कुत्ते के बैठने का वीडियो वायरल होता है और इस बारे में बोलने वालों को जेल में ठूंस दिया जाता है।

  • राज्यसभा सांसद संजय सिंह का सीएम योगी पर प्रहार 
  • योगी सरकार की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा 
  • प्रदेश के राजनीतिक हालात के हवाले से योगी सरकार को घेरा 
  • श्मशान में दलाली के कारण लेंटर गिरा- संजय सिंह 


राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश के राजनीतिक हालात पर कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है, योगी सरकार की इस कुव्यवस्था से प्रधानमंत्री भी नाराज हैं, इसीलिए वरिष्ठ आईएएस एके शर्मा का इस्तीफा दिलाकर उन्हें एमएलसी का चुनाव लड़ाया जा रहा है। पार्टी के भीतर की लड़ाई अब सार्वजनिक होने लगी है। मुख्यमंत्री हर मुद्दे पर नाकाम साबित हुए हैं। मासूम बच्चों के जूते-मोजे के पैसे खाए जा रहे हैं। लोग स्मार्ट मीटर से तंग आकर बिजली कनेक्शन कटवा रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में 722 स्कूलों में बिजली नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इस सबके चलते कहीं ना कहीं देश के प्रधानमंत्री का मन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नाराजगी है, जिसके चलते वह योगी सरकार में अपना नुमाइंदा भेज रहे हैं। 

BJP's fight became public - Sanjay Singh

वहीं सदस्यता अभियान के तहत मोहनलालगंज से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी लखनऊ के वार्ड संख्या 31 की जिला पंचायत सदस्य मालती रावत सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी में शामिल हुईं, लखीमपुर खीरी से विधानसभा प्रत्याशी रहे बलवीर सिंह चौहान, गणेश प्रताप सिंह, अनिल सिंह राणा, तिलहर विधानसभा क्षेत्र के नेता कमलेश कुमार तिवारी, टड़िया बाजार (सिद्धार्थ नगर) के अजय शंकर मिश्रा आदि ने समर्थकों के साथ संजय सिंह की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन सरबजीत सिंह मक्कड़, प्रदेश सह प्रभारी नदीम अशरफ जायसी और दिल्ली से पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मौजूद रहे। 
BJP's fight became public - Sanjay Singh

ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: