लखनऊ । बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को शिवपुरी में रण बाबा मंदिर के पुजारी फकीरे दास की ईंट से सिर कूचकर हत्या करने वाले आरोपी को 24 घं
लखनऊ । बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को शिवपुरी में रण बाबा मंदिर के पुजारी फकीरे दास की ईंट से सिर कूचकर हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार किया, पुजारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि आरोपी रामचंद्र (50) शिवपुरी निवासी कई वर्षों से रण बाबा मंदिर परिसर में दुकान खोलकर प्रसाद बेचने का काम करता था और मंदिर परिसर में साफ-सफाई का भी काम देखता था।
- मंदिर में चोरी करने वाले रामचंद्र ने की हत्या
- पुजारी से नाराज था हत्या का आरोपी रामचंद्र
- पुजारी की शिकायत पर रामचंद्र की चोरी का पता चला था
- 1.49 क्विटल के घंटे रामचंद्र ने किए थे चोरी
रामचंद्र ने धीरे-धीरे मंदिर से कई घंटे गायब किए थे और मंदिर परिसर में ही जमीन में गाड़ दिए थे। जब उसके इस कृत्य की जानकारी पुजारी को और स्थानीय निवासियों को हुई तो आरोपी रामचंद्र ने स्वयं ही गायब किए गए घंटों को जमीन से निकाल कर दिया था, तौल कराने पर वह घंटे करीब 1 कुंटल 49 किलो के पाए गए थे। जिसे आपसी सहमत से ग्राम प्रधान के पास रखवा दिया गया था, इसकी शिकायत किसी ने स्थानीय पुलिस से नहीं की गई थी। नवरात्रि से पहले इसी बात से नाराज होकर बाबा ने आरोपी रामचंद्र को मंदिर के कार्यों से अलग कर दिया था, जानकारी के मुताबिक इससे पूर्व मंदिर में प्रतिदिन दान में आए पैसों को आरोपी रामचंद्र ही अपने उपयोग में लेता था। इसी बात को लेकर वह बाबा से नाराज रहने लगा था।
वहीं मंगलवार को देर रात में आरोपी रामचंद्र वहां बाबा के पास गांजा पीने के लिए आया और उन्हीं के साथ बैठकर गांजा भी पिया इसी दौरान उसने बाबा के सिर में ईट के टुकड़े से हमला कर दिया जिससे बाबा जमीन पर गिर गए और जख्मी हो गए, रामचंद्र नशे में की हालत में ही अपने गांव चला गया।
पुलिस को शक के आधार पर आरोपी रामचंद्र की सरगर्मी से तलाश थी तभी मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी रामचंद्र कठवारा के मंझी पुल के पास कहीं जाने के फिराक में खड़ा है। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने घटना का खुलासा चौबीस घण्टें के अंदर सफल अनावरण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी सहित पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
गौरतलब है मंगलवार की सुबह राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कम्प मच गया था कि बीकेटी के शिवपुरी में पुजारी की हत्या हुई है, घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी लक्ष्मी सिंह ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया था और जल्द से जल्द हत्या के खुलासे का दावा किया था और एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार के नेतृत्व में बीकेटी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


COMMENTS