LUCKNOW । इटौंजा के दिव्यांग महेंद्र कुमार का नहीं बना राशन कार्ड, नगर पंचायत और तहसील के लगा रहा चक्कर ।

लखनऊ । बक्शी का तालाब तहसील में समाधान दिवस में दिव्यांग महेंद्र कुमार अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और अधिकारियों से राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की

Ration card not made by Mahendra Kumar of Itounja, Lucknow, Tehsil was circling
लखनऊ । बक्शी का तालाब तहसील में समाधान दिवस में दिव्यांग महेंद्र कुमार अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और अधिकारियों से राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। दुर्घटना में महेंद्र कुमार का एक पैर कट जाने से वो दिव्यांग हो गए फिर भी उनका राशन कार्ड सालों से नहीं बना। 
Ration card not made by Mahendra Kumar of Itounja, Lucknow, Tehsil was circling
राशन कार्ड के लिए महेंद्र कुमार नगर पंचायत और तहसील के कई बार चक्कर लगा-लगाकर थक चुके हैं पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इटौंजा के वार्ड 3 के रहने वाले महेंद्र कुमार ने सभासद राकेश कुमार से भी कई बार गुहार लगाई पर राशन कार्ड नहीं बना। अधिकारी हर बार कहते हैं कि राशन कार्ड बन जाएगा, 10 दिन के बाद आना 15 दिन के बाद आना पर राशन कार्ड नहीं बनता है। 
  • दिव्यांग महेंद्र कुमार का नहीं बना राशन कार्ड 
  • सालों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा महेंद्र 
  • इटौंजा के वार्ड 3 के सभासद भी नहीं सुनते फरियाद 
  • समाधान दिवस में महेंद्र ने फिर लगाई फरियाद 
महेंद्र के चाचा किशोरी लाल जाटव बताते हैं कि इनका कोई भी राशन कार्ड नहीं बना है, क्या साजिश इनके साथ हो रही वो उनको नहीं पता, कई बार आवदेन करने के बाद भी राशन कार्ड क्यों नहीं बना ये कोई नहीं बताता है। साधारण लोगों का राशन कार्ड बन रहा पर गरीब का राशन कार्ड नहीं बन रहा है। राशन कार्ड बनवाने के लिए चक्कर लगाते लगाते बहुत पैसा बर्बाद हो गया है, तब भी राशन कार्ड नहीं बना। सभासद हम लोगों को विरोधी समझता है इसलिए हमारी सुनवाई नहीं करता है। नगर अध्यक्ष भी हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं करते हैं। 
गौरतलब है कि बक्शी का तालाब तहसील में महेंद्र कुमार की फरियाद को सुना गया और जल्द से जल्द राशन कार्ड बनाने के लिए अधिकारी को निर्देशित किया गया है। सालों से राशन के लिए परेशान महेंद्र की शिकायत पर समाधान दिवस में अधिकारियों ने संज्ञान में ले लिया है।
Ration card not made by Mahendra Kumar of Itounja, Lucknow, Tehsil was circling



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: