Live Update: रात भर धरने पर रहे केजरीवाल, एसएसबी की टीम तैनात

2:40 PM पथराव के दौरान द‌िल्ली पुल‌िस के डीसीपी एसबीएस त्यागी घायल।2:35 PM कृष‌ि भवन के पास आप समर्थकों के पथराव से द‌िल्ली पुल‌िस के दो जवा

2:40 PM पथराव के दौरान द‌िल्ली पुल‌िस के डीसीपी एसबीएस त्यागी घायल।

2:35 PM कृष‌ि भवन के पास आप समर्थकों के पथराव से द‌िल्ली पुल‌िस के दो जवान घायल।

02.30 PM सिसोदिया ने कहा क‌ि यह लड़ाई बलात्कारियों से है। केजरीवालजी की तबीयत बिलकुल ठीक है। दिल्ली का चुना गया मुख्यमंत्री कहे कि दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ को सस्पेंड करो और जनता भी यही कहे, तो क्या होना चाहिए? यह इसी बात की लड़ाई है। अब तक की राजनीति ने इन अपराधियों को पनाह दी है। लेकिन अब राजनीति बदल रही है।

02:18 PM दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे बैरिकेड न तोड़ें और कानून अपने हाथ में न लें।

02.15 PM द‌िल्ली पुल‌िस और आप समर्थकों में टकराव। पुल‌िस पर पत्थर फेंके।

02.15 PM द‌िल्ली के कृष‌ि भवन के पास पुल‌िसकर्म‌ियों पर पथराव।

02:05 PM जनता दल-यू के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा क‌ि केजरीवाल जो कर रहे हैं वो सही नहीं है। उन्हें अपनी ज‌िम्मेदारी पूरी करनी चाह‌िए। जनता ने उन्हें इसल‌िए नहीं चुना है।
02:00 PM द‌िल्ली के पर‌िवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डीएमआरसी से गुजार‌िश की है क‌ि वे धरने के मद्देनजर बंद गए चारों मेट्रो स्टेशनों को खोल दे।

01:55 PM मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल को धरने के ल‌िए 24 जनवरी तक का म‌िल सकता है समय।

01:50 PM द‌िल्ली पुल‌‌िस के हवाले से म‌िली खबर के मुताब‌िक केजरीवाल और उनके समर्थकों पुल‌िस जबरदस्ती नहीं उठाएगी।

01:45 PM रेल भवन के पास भाजपा के मोर्चे को रोका। भाजपा नेता व‌िजय गोयल सह‌ित 200 समर्थकों को पुल‌िस ने ह‌िरासत में ल‌िया।


01:35 PM धरना स्‍थल पर ही बैठ कर फाइलें निपटा रहे हैं अरविंद केजरीवाल और मनीष ‌सिसौदिया। अधिकारी ले‌कर पहुंच रहे हैं फाइलें। 

01:30 PM आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा ने निकाला जूलुस। जूलुस को रेल भवन के पहले रोक गया।
01:19 PM युगांडन म‌हिला से दुर्व्यवहार करने के मुद्दे पर दिल्ली म‌हिला आयोग ने कानून मंत्री सोमनाथ भारती को तलब किया। 
01:18 PM केजरीवाल का व्यवहार आतंकियों से खतरनाक: भक्त चरण दास

01:15 PM समाजवादी पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने आम आदमी पार्टी के धरने को सही बताया है।

01:00 PM दिल्ली: महिला आयोग ने सोमनाथ भारती को बुलाया। सोमनाथ भारती को 3 बजे बुलाया। 
12:38 PM केजरीवाल ने गणतंत्र का अपमान किया: बीजेपी
12:25 PM केजरीवाल के धरनास्थल पर धक्कामुक्की। शहजाद पूनावाला पर लगे धक्कामुक्की के आरोप। कांग्रेस नेता हैं शहजाद पूनावाला। शहजाद ने आप के समर्थकों के साथ की मुठभेढ़। शहजाद केजरीवाल के धरने का कर रहे थे विरोध।
12:00 PM केजरीवाल का बयान- मांगे नहीं माने जाने तक धरना रहेगा जारी।

11:45 केजरीवाल के धरने के बाद केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। गृहमंत्रालय की बैठक में पुलिसकर्मियों को निलंबित न करने का फैसला किया गया है। 

11:34 AM रेलभवन के सामने धरना स्‍थल पर धक्‍का मुक्की हुई। कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला से आप कार्यकर्ता ने धक्‍कामुक्‍की की। वे धरने का विरोध करने पहुंचे थे।
11:29 सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल के धरने पर दाखिल याचिका स्वीकार की। 
11:18 AM केजरीवाल बोले-सोमनाथ भारती एक नंबर का बदमाश है। एक नंबर गुंडा है। सेक्स रैकेट-ड्रग रैकेट चला रहा है। जेल भेज दो उसे। यही सुनना चाहते है कुछ लोग, उनके लिए सेक्स रैकेट और ड्रग रैकेट मुद्दा नहीं है। सोमनाथ भारती ही मुद्दा है। 
11:15 AM केजरीवाल ने कहा-जो हम कर रहे हैं, वो डेमोक्रेसी है, एनार्की नहीं है। 
11:13 AM केजरीवाल ने संवाददाताओं से पूछा- मैं आप लोगों से एनार्की की परिभाषा जानना चाहता हूं‍?
11:11 AM केजरीवाल बोले, कांग्रेस और भाजपा के साथ मीडिया में भी कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। सारे पत्रकार अच्छे हैं, लेकिन मालिक खराब हैं। कुछ मालिक मोदी से भाजपा से मिले हैं, कुछ कांग्रेस से। 
11:07 AM केजरीवाल ने शिंदे पर साधा निशाना-शिंदे नहीं बताने वाले की दिल्ली का मुख्यमंत्री कहां बैठेगा? दिल्ली का मुख्यमंत्री बताएगा कि शिंदे कहां बैठेगा या शिंदे बताएगा? शिंदे‌ तानाशाही कर रहा है। शिंदे ने मेट्रो बंद कराया है।
11:05 AM केजरीवाल बोल- मेट्रो स्टेशन बंद को करने को फैसला हमारा नहीं है। दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशन बंद कराया। 
11:02 AM केजरीवाल के धरने को लेकर गृहमंत्रालय में बैठक हो रही है। 
11:00 AM धरने के कारण डीएमआरसी ने चार मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है। मेट्रो बंद होने के कारण आम लोगों को दिक्कत हो रही है। 
10:55 AM दिल्ली में जोरदार बारिश हो रही है। केजरीवाल ने फिर दोहराया है कि मांगे नहीं मानी गई तो धरना स्‍थल पर लाखों लोग जुटेंगे।
10:45 AM धरने में केजरीवाल का साथ देने उनकी पत्नी भी पहुंची है। सुनिता पहली बार केजरीवाल के किसी धरने में शामिल हो रही हैं। 
21/01/2014 कल पूरी रात अरविन्द केजरीवाल ने सड़क पर काटी, सुबह उठ कर मीडिया वालों को गुड मोर्निंग कहा और बरस पड़े केंद्र सरकार पर।



9:00 PM पीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल रही है और वहां से अभी सुशील कुमार शिंदे लौटे हैं लेकिन उन्हें फिर वापस बुलाया गया है, धरने को लेकर पीएम लेंगे जानकारी


8:40 PM एसएसबी की यूनिट धरना स्थल पर पहुंची, 21 जनवरी से पूरे इलाके को आर्मी की सुरक्षा में दे दिया जाएगा जो 29 जनवरी तक इलाके की सुरक्षा करेगी।


8:10 PM जिस चिट्ठी की बात की जा रही है वो जून का मसला है और वो आंतरिक मामला है। अभी के मामले में कोई उच्चायोग के पास नहीं गया। और जो कुछ भी हो रहा है वो देश के साथ धोखा है और देश के सम्मान को ठेस पहुंचानेवाला है।- सलमान खुर्शीद, विदेश मंत्री

8:01 PM सुशील कुमार शिंदे के घर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

7:34 PM दिल्ली पुलिस कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है। आप हमसे भिड़ने में लगे हैं और दिल्ली में रेप और वेश्यावृति को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं?: संजय सिंह


7:14 PM दिल्ली को एक सरकार चाहिए, ना कि अराजकता @ArunJetly


6:24 PM जब शीला दीक्षित कहती थीं कि दिल्ली पुलिस मेरे अधिकार में नहीं है तो यही लो उनका मज़ाक उड़ाते थे: दिग्विजय सिंह

6:40 PM केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि, “इनके सरकार चलाने पर सवाल है। ये दिखाता है कि ये आंदोलन करने में माहिर हैं लेकिन सरकार चलाने में गंभीर नहीं है।”

6:30 PM दिल्ली पुलिस ने परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज को छोड़ा। सौरभ घटनास्थल पर पहुंचे 


6:25 PM केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि “आम आदमी पार्टी को पता है कि वो अपने वादों को पूरा नहीं कर सकती इसीलिये वो लोग ये नाटक कर रहे हैं। दिल्ली में आप समर्थकों ने आतंक मचा रखा है उन्होंने मुझे भी रोकने की कोशिश की।”

6:21 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धरनास्थल से ही सरकारी काम-काज को निपटाया और दस्तावेज़ों पर दस्तख़त किया।

6:16 PM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया “किस आधार पर विधायक अखिलेश त्रिपाठी को पीटा गया? और क्यों मंत्री सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया?”

6:14 PM जनता कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में सबक सिखाएगी: अरविंद केजरीवाल

5:47 PM दिल्ली के परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया

5:45 PM घायल अखिलेश पति त्रिपाठी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया

5:44 PM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि उनके विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को पुलिस ने बुरी तरह पीटा

5:43 PM आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके ऊपर बंदूक की बट से हमला किया। उन्हें छाती पर बंदूक की बट से मारा। त्रिपाठी का कहना था कि उन्होंने कहा भी कि वो आम आदमी पार्टी के विधायक हैं फिर भी उनकी नहीं सुनी गई

5:43 PM प्रधानमंत्री निवास 7 रेस कोर्स पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

5:33 PM दिल्ली पुलिस ने आप समर्थकों को हिरासत में लेना शुरू किया

5:30 PM समर्थकों को हिरासत में लेने के लिए डीटीसी बसें बुलाई गईं
 

5:25 PMअरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे कार्यकर्ताओं के साथ रात भर धरने पर बैठे रहेंगे। 
4:52 PM किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। किरण बेदी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने सुशासन के लिए आप को वोट दिए थे या आंदोलन करने के लिए। उन्होंने कहा कि लोगों को सोचना होगा कि क्या उन्होंने अराजकता फैलाने के लिए आप को वोट दिए थे।
4:45 PM अरविंद केजरीवाल पानी के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए शाम 7:30 बजे हरियाणा भवन जाएंगे।
4:31 PMसूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को आप के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। आप कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते तिवारी को घर से दफ्तर पैदल ही जाना पड़ा।
4:12 PM धरना स्थल पर कांग्रेस और आप के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है।
4:00 PM कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वो ऐसा करके संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं।
3:15 PM दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल से रेल भवन से हटकर जंतर-मंतर पर धरना देने को कहा।
2:45 PM योगेंद्र यादव ने कहा कि यह असाधारण घटना है कि एक सीएम को अपने ही राज्य में धरने पर बैठना पड़ रहा है। दिल्ली पुलिस भ्रष्ट हो चुकी है।


2:30 PM ‘आप’ के प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस जनता के लिए काम नहीं करती। दिल्ली पुलिस को जनता के प्रति जिम्‍मेदार होना चाहिए।

2:00 PM खबरें आ रही हैं कि अरविंद केजरीवाल को रेल भवन से हटना होगा। धरने के लिए केजरीवाल को दूसरी जगह जाना होगा। रेल भवन के पास धरने की इजाजत नहीं है। 10 दिन रेल भवन के पास धरना नहीं दे सकते।

1:29 PM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे दस दिन तक धरने की तैयारी से आए हैं और धरना स्थल से ही उनकी सरकार चलेगी।

1:10 PM गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।

12:43 AM अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का महिला मोर्चा प्रदर्शन कर रहा है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ता कानून मंत्री सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

12:38 PMधरना देना है तो जंतर-मंतर जाएं, यहाँ धरने की इजाज़त नहीं। केजरीवाल को इनक्वारी रिपोर्ट का इंतज़ार करना चाहिए, अगर पद की गरिमा नहीं रख पा रहे हैं तो पद छोड़ देना चाहिए उन्हें: शिंदे

12:35 PM 10 दिन के धरने की तैयारी कर के आया हूँ: केजरीवाल

12:30 PM अरविन्द ने कहा पुलिसवाले भी वर्दी उतार के आंदोलन में शामिल हों, भ्रष्ट और चोर एसीपी दिल्ली में बैठे हैं।

12:20 PM केजरीवाल ने कहा दिल्ली पुलिस यहाँ पैसे इकट्ठे कर के पैसा गृह मंत्रालय तक पहंचती है। 

12:10 PM अरविन्द केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल के साथ रेल भवन के पास एक पार्क में जमा हो चुके हैं। यहाँ से वो जनता और मीडिया को सम्बोधित करेंगे


12:00 PM गृहमंत्री शिंदे ने कहा “न धरना देने देंगे और ना ही मांग मानेंगे”

11:45 AM ख़बरों के मुताविक अरविंद केजरीवाल समेत सात लोगों को नॉर्थ ब्लॉक पर धरने की इजाजत मिल सकती है।
11:41 AMरेल भवन के पास आप के कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। साथ ही हिंदू रक्षक दल के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं।
11:40 AM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो 12 बजे तक इंतजार करेंगे। 12 बजे तक पुलिस की परेड खत्म होने के आसार हैं।
11:30 AM केजरीवाल की गाड़ी को दिल्ली पुलिस ने घेर रखा है लेकिन अरविंद केजरीवाल धरने के लिए अब भी अड़े हुए हैं।
11:20 AM धरना देने जा रहे अरविंद केजरीवाल को रेल भवन के पास रोका गया।
11:03 AM गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने फिर कहा है कि जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
11:02 AM केजरीवाल की कार में कानून मंत्री सोमनाथ भारती भी है।
10:59 AM अरविंद केजरीवाल धरने के लिए रवाना हुए।
10:53 AM अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत हिरासत में लिया जा सकता है।
10:52 AM कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने केजरीवाल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को लोगों ने सत्ता सौंपी है, उन्हें धरना देना शोभा नहीं देता। केजरीवाल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
10:50 AM आप नेता टीना शर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा। महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर केजरीवाल सरकार को घेरा। केजरीवाल के खिलाफ धरना देंगी आप नेता टीना शर्मा।
10:40 AM दिल्‍ली पुलिस ने केजरीवाल सरकार को रोकने की बनाई रणनीति। केजरीवाल और उनके मंत्रियों को गृह मंत्रालय तक नहीं पहुंचने के लिए रास्ते बंद किए।
10:30 AM धरने की रणनीति पर विचार कर रहे केजरीवाल। दिल्‍ली सचिवालय में हो रही है कैबिनेट की बैठक।
10:20 AM गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई।
10:15 AM सीएम केजरीवाल को धरने की इजाजत नहीं।
10:10 AM गृह मंत्रालय के बाहर मीडिया कवरेज पर लगी रोक।
10:00 AM सुबह नौ बजे से एक बजे तक केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, रेस कोर्स और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन बंद।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: