पूरा करूंगाः संतोष गंगवार, बीजेपी
12:10 PM हां, मैं संभवतः मंत्री बनूंगा, लेकिन मुझे अभी अपने विभाग की जानकारी नहीं हैः राव इंद्रजीत
सिंह, बीजेपी
12:07 PM हम चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी जी अपने नेतृत्व में इस देश का विकास करें: शबाना आजमी
11:59 AM वाइको, एमडीएमके वर्कर्स ने दिल्ली में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे का किया विरोध
11:42 AM मोदी सरकार के मिनिस्टर्स ऑफ स्टेट्स में जीएम सद्धेश्वरा, मनोज सिन्हा, उपेंद्र कुशवाहा,
11:32 AM अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए
11:28 AM मोदी की कैबिनेट में शामिल होने वाले 24 मंत्रियों में राजनाथ, अरुण जेटली, नितिन गडकरी.
सुषमा स्वराज, वेंकैया नायुडू, सदानंद गौड़ा, उमा भारती, नजमा हेपतुल्ला, गोपीनाथ मुंडे,
रामविलास पासवान,कलराज मिश्र, मेनका गांधी, अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद, अशोक
गजापति राजू, अनंत गीते, हरसिमरत कौर बादल, नरेंद्र सिंह तोमर, जूअल ओराम, राधा मोहन
सिंह, थावर चंद गहलोत, डॉ हर्षवर्द्धन, स्मृति ईरानी शामिल हैं। (मीडिया रिपोर्ट्स)
11:24 AM मोदी कैबिनेट में आज 24 कैबिनेट, 11 मिनिस्टर्स ऑफ स्टेट्स और 10 स्वतंत्र प्रभार वाले
मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीदः सूत्र
11:21 AM नेपाल के पीएम सुशील कोइराला मोदी के शपथ ग्रहण में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।
11:17 AM रक्षा मंत्रालय अपने पास रख सकते हैं मोदी, सुषमा को विदेश मंत्रालय, अरुण जेटली को वित्त
और राजनाथ सिंह को गृह मंत्रालय मिलने की संभावना। (मीडिया रिपोर्ट्स)
11:15 AM बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की संभावना। राजनाथ सिंह को
मिल सकता है गृह मंत्रालय। (मीडिया रिपोर्ट्स)
11:12 AM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे नवाज शरीफ।
11:04 AM वाइको और एमडीएमके वर्कर्स दिल्ली में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे की भारत यात्रा का
विरोध करते हुए।
11:01 AM मोदी जी ने कहा है कि हम शपथ ग्रहण के बाद विभागों का निर्णय करेंगेः गोपीनाथ मुंडे
10:56 AM मोदी सरकार में महाराष्ट्र से 7 मंत्री होंगे। बीजेपी के 6 और शिवसेना का 1 मंत्री। शपथ ग्रहण के
बाद किया जाएगा विभागों का बंटवाराः गोपीनाथ मुंडे
10:54 AM सभी संभावित मंत्रियों ने मोदी जी से टी पार्टी में मुलाकात की। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष
(रामविलास पासवान) भी वहां मौजूद थेः चिराग पासवान
10:50 AM हां, मैं नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने जा रहा हूं: शरद पवार
10:46 AM मोदी जी से टी पार्टी में मुलाकात की। मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर
(संभावित कैबिनेट पद) दियाः राधा मोहन सिंह, बीजेपी
10:43 AM यह टी पार्टी पर एक अनौपचारिक मुलाकत थीः नजमा हेपतुल्ला (मोदी से गुजरात भवन में
मिलने के बाद)
10:40 AM पाकिस्तान से शांति का संदेश ला रहा हूं: पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ (मोदी के शपथ
ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली रवाना होने से पहले)
10:28 AM मोदी सरकार में 18 कैबिनेट रैंक मिनिस्टर्स और 16 मिनिस्टर्स ऑफ स्टेट्स के शपथ लेने की
संभावना। (टाइम्स नाउ)
10:24 AM गोपीनाथ मुंडे को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना। स्वास्थ्य मंत्रालय
मिलने की संभावना (मीडिया रिपोर्ट्स)
10:19 AM सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 333 अंको की उछाल के साथ 25 हजार पर पहुंचा। निफ्टी ने 7400
का लेवल पार किया।
10:17 AM मोदी की कैबिनेट का हिस्सा नहीं होंगे अमित शाह
10:12 AM उपेंद्र कुशवाहा, थावर चंद गहलोत, चिराग पासवान और संतोष गंगवार को मोदी सरकार में
मंत्री पद मिलने की संभावना। (मीडिया रिपोर्ट्स)
10:10 AM अखिलेश और मुलायम सिंह यादव मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। (सूत्र)
10:09 AM सार्क नेताओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर में मनमोहन, सोनिया और राहुल को
आमंत्रित किया गया।
10:07 AM मैं मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने जा रहा हूं, सार्क के नेताओं को आमंत्रित करना
एक अच्छा निर्णय है। अच्छी बात है कि वे आ रहे हैं: जावेद अख्तर
09:57 AM मोदी ने ‘संभावित’ मंत्रियों को चाय पर बुलाया
09:51 AM श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नई
09:49 AM मोदी के शपथ ग्रणह समारोह में भाग नहीं लेंगे रजनीकांत। (मीडिया रिपोर्ट्स)
09:46 AM हां मैं मोदी जी के शपथ ग्रणह समारोह में जा रहा हूं, यह सिर्फ बीजेपी की जीत नहीं है बल्कि
भारत की जीत हैः अनुपम खेर, ऐक्टर
09:30 AM मोदी के मंत्रिमंडल में आज 18 मिनिस्टर्स ऑफ स्टेट के शपथ लेने की उम्मीद। (सूत्र)
09:28 AM शेयर बाजार की जबर्दस्त शुरुआत, सेंसेक्स करीब 360 अंक ऊपर खुला। 25 हजार के करीब
पहुंचा सेंसेक्स। निफ्टी 74 अंक की मजबूती के साथ 7400 पर पहुंचा।
09:24 AM मोदी के मंत्रिमंडल में आज 17 कैबिनेट रैंक के मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद। (सूत्र)
09:18 AM रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ 58.44 पर खुला। शुक्रवार को 58.52 पर बंद हुआ था
रुपया।
09:17 AM सुषमा स्वराज मोदी से मिलने गुजरात भवन पहुंचीं
09:15 AM नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट राष्ट्रपति भवन भेजी गई। (मीडिया रिपोर्ट्स)
09:13 AM मोदी कैबिनेट में हमारे एक मंत्री अनंत गीते मंत्री पद की शपथ लेंगेः संजय राउत, शिवसेना
09:12 AM मोदी के संभावित मंत्री उनसे मिलने गुजरात भवन पुहंचे। गुजरात भवन पहुंचने वालों में
हर्षवर्द्धन, डॉ. जितेंद्र सिंह, मेनका गांधी, नितिन गडकरी,धर्मेंद्र प्रधान, जनरल वीके सिंह, वेंकैया
नायडू। (टाइम्स नाउ)
09:08 AM सुषमा स्वराज, रामविलास पासवान, निर्मला सीतारमन, वी.के. सिंह भी पहुंचे गुजरात भवन।
08:55 AM उमा भारती, सदानंद गौड़ा और रविशंकर नरेंद्र मोदी से मिलने गुजरात भवन पहुंचे।
08:20 AM पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के घर आशीर्वाद लेने पहुंचे नरेंद्र मोदी।
08:06 AM राजघाट पर दिल्ली से बीजेपी के सभी सांसद मौजूद। प्रभात झा, विजय गोयल, हर्षवर्धन और
विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद।
08:05 AM शपथ ग्रहण से पहले राजघाट पर नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि।
COMMENTS