EXLUSIVE: केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से किया मना, पढ़े पूरी चिट्ठी

HomeStateDelhi

EXLUSIVE: केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से किया मना, पढ़े पूरी चिट्ठी

नई दिल्ली। सरकार बनाने की पेशकश के साथ ही दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा के लिए Z श्रेणी की सुरक्षा देने की गुज़ारिश की लेकिन आम आदम

आइटम गर्ल है आम आदमी पार्टी: चेतन भगत
LUCKNOW । राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अध्यक्षता में हमारा दल का आम आदमी पार्टी में विलय, आप के सक्रिय होने पर याद आए योगी को सरकारी स्कूल
अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों को दिल्ली सरकार करेगी नियमित
नई दिल्ली। सरकार बनाने की पेशकश के साथ ही दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा के लिए Z श्रेणी की सुरक्षा देने की गुज़ारिश की लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसी भी तरह की सुरक्षा लेने से तुरंत मना कर दिया।
ख़बर ज़ोन के पास दिल्ली पुलिस का वो पत्र है जिसके ज़रिए केजरीवाल से गुज़ारिश की गई थी कि प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री को Z श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है और अरविंद केजरीवाल सीएम की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं तो उन्हें भी ऐसी ही सुरक्षा के पेशकश की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल से पूछा है कि सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों को कहां भेजा जाए।
अरविंद केजरीवाल ने तुरंत इस ख़त का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि उन्हें सुरक्षा की ज़रुरत नहीं है और उन्हें फिलहाल कोई सुरक्षा नहीं चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने साथ में दिल्ली पुलिस से गुज़ारिश की है कि वो कम से कम भीड़ को संभालने की व्यवस्था कर दें।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: