Bihar Election Results: एनडीए को बहुमत, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

Bihar Election Result 2020: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। अब तक एनडीए (NDA) 125 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सबसे बड़ी

Bihar Election Result 2020: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। अब तक एनडीए (NDA) 125 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वह 70 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन की बात करें तो वो 105 सीटों पर आगे चल रही है। राजद 69 सीटों पर आगे चल रही है।
शुरुआती रुझानों में पहले महागठबंधन को बड़ी बढ़त मिली थी और उनकी सीटें बहुमत के आंकड़े 122 को भी पार कर गया था, लेकिन वोटों की गिनती के साथ-साथ रुझान भी बदल गया। अब भाजपा ने 70 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जदयू 49 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 24 और वामपंथी दलों ने 12 सीटों पर बढ़त बना रखी है। लोजपा 7 सीटों पर आगे चल रही है।
शुरुआती रुझान में हम पार्टी के जीतन राम मांझी इमामगंज में आगे चल रहे हैं तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने बढ़त बना रखी है। शिवहर से राजद नेता चेतन आनंद आगे हैं। चेतन आनंद पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, उनकी मां लवली आनंद सहरसा सीट पर पीछे चल रही हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह जमुई सीट से आगे चल रही हैं। मधुबन सीट पर भाजपा के राणा रणधीर सिंह आगे चल रहे हैं। गया से बीजेपी के प्रेम कुमार ने बढ़त बना रखी है। आरा से बीजेपी के अमरेंद्र प्रताप आगे हैं तो बेनापट्टी में भी बीजेपी आगे है।
बीजेपी के हरिभूषण बिस्फी सीट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के अजीत शर्मा भागलपुर से आगे हैं। बेतिया से कांग्रेस के मदन मोहन बढ़त बनाए हुए हैं। प्राणपुर से बीजेपी की निशा सिंह ने बढ़त बना रखी है। मोतिहारी से भाजपा के प्रमोद कुमार आगे चल रहे हैं। बांकीपुर सीट से कांग्रेस के लव सिन्हा शुरुआत में आगे थे लेकिन अब पिछे चल रहे हैं।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: