बांदा । प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने बांदा और महोबा के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की और समीक्षा बैठक में कमियां मिलने पर
बांदा । प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने बांदा और महोबा के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की और समीक्षा बैठक में कमियां मिलने पर उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए तो वही एडीजी ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला करने वाले मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। साथ ही महोबा के कारोबारी की मौत के मामले और भ्रष्टाचार प्रकरण में आरोपी पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ अब कुर्की की कार्रवाई की बात कही है, एडीजी ने कहा है कि जल्द ही पाटीदार के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश आज बांदा पुलिस लाइन में महोबा और बांदा जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। इस मौके पर चित्रकूट धाम मंडल के आईजी के. सत्यनारायण समेत बांदा के एसपी, एएसपी और सीओ मौजूद रहे। वहीं महोबा के भी एसपी, एएसपी व सभी सीओ मौजूद रहे।
एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि मेरे द्वारा बांदा और महोबा की अपराध और कार्रवाई की समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें कुछ पुराने बदमाश जो चिन्हित हैं और उन पर इनाम घोषित है लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं है, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर मेरे द्वारा निर्देश दिए गए हैं। वहीं अपराध की समीक्षा बैठक में यह पाया गया है कि अपराध का ग्राफ कम हुआ है और महिलाओं के प्रति जो अपराध हो रहे थे उनमें भी गिरावट आई है, मगर कुछ आंशिक वृद्धि एससी-एसटी वाले मामलों में आई है, जिस पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
वहीं गैंगस्टर एक्ट और एनएसए में कार्रवाई बढ़ाने को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं और कुछ मामले ऐसे हैं जिनमें सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमले किए गए हैं। जिस पर एनएसए की कार्रवाई और गैंगेस्टर एक्ट लगाने की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
वहीं पूर्व में बांदा जिले के खनिज अधिकारी सुभाष सिंह पर हुए हमले को लेकर एडीजी प्रेम प्रकाश ने कहा कि इस मामले में काफी बड़ी संख्या में लोगों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही पांच अन्य लोगों पर भी गंगेश्वर समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने व उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश दिए गए हैं।
वहीं महोबा के कारोबारी की मौत के मामले में भ्रष्टाचार प्रकरण में आरोपी पूर्व एसपी मणीलाल पाटीदार पाटीदार के मामले में एडीजी प्रेम प्रकाश ने कहा कि उन पर 82 की कार्रवाई की गई है, वही उनके खिलाफ एक और मुकदमा धारा 174 का दर्ज किया गया है साथ ही उनकी तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पूर्व एसपी के द्वारा इस मामले में पैरवी की गई है जिसमें उन्होंने अपनी बेल के लिए एप्लीकेशन डाली थी, वह भी सभी खारिज हो चुकी है और अब जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS