LUCKNOW । इटौंजा के महोना में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद, 45 साल पुराना पिता के नाम जमीन का पट्टा लेकर सामने आया बेटा

लखनऊ के इटौंजा के महोना में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद हो गया है, लोगों के मुताबिक सन 1975 में पूर्व प्रधान नजीर हसन ने यासीन के नाम पर पट्टा कर

Controversy over cemetery land in Mahona


लखनऊ के इटौंजा के महोना में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद हो गया है, लोगों के मुताबिक सन 1975 में पूर्व प्रधान नजीर हसन ने यासीन के नाम पर पट्टा कर दिया था पर अब यासीन के बेटे सलीम जमीन पर अपना हक बताते हुए मकान बनवाना चाहते हैं पर स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर मकान बनाने का विरोध किया है।

  • महोना में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद
  • कब्रिस्तान की जमीन पर 45 साल पहले हुआ था पट्टा 
  • कब्रिस्तान की जमीन पर मकान बनाने की कोशिश
  • लोगों के विरोध के चलते मकान का निर्माण रुका

पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज तंजीम के उपाध्यक्ष अकील खान ने बताया कि यहां पर सैकड़ों वर्षों से कब्रिस्तान है और लोगों के शवों को यहां पर दफन किया जाता है। हमेशा से वहां पर कब्रिस्तान रहा है और किसी का वहां पर कोई कब्जा नहीं है। अकील खान आगे बताते है कि हम लोगों ने जिलाधिकारी, बक्शी का तालाब के एसडीएम, एसपी ग्रामीण को प्रार्थना पत्र दे लिया है। लेखपाल ने मौके का निरीक्षण करके रिपोर्ट में कब्रिस्तान का जिक्र किया है।
Controversy over cemetery land in Mahona

वही बुजुर्ग इकबाल का कहना है जब से उन्होंने होश संभाला तो वहां पर कब्रिस्तान को देखा है, वहां पर किसी की खेती बाड़ी या किसी का कब्जा नहीं है, अब पता चला का है कि वहां पर किसी का पट्टा हो गया है और मकान बनाना चाहते हैं।

Controversy over cemetery land in Mahona

स्थानीय निवासी सईद बेग ने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन पर वो लोग कब्जा करना चाहते है, कभी उनके पिता के नाम पर पट्टा हुआ होगा। इस कब्रिस्तान में बेग के पिता और दादा की कब्रें बनी हुई है। जिनके नाम पट्टा हुआ था वो लोग कभी यहां रहने नहीं आए और न जमीन पर अपनी दावेदारी के लिए कब्जा किया।

Controversy over cemetery land in Mahona
जब इस प्रकरण के बारे में सलीम के घर का रुख किया तो वो घर पर नहीं मिले, उनकी मां ने बताया कि वो घर पर नहीं हैं। नगर पंचायत के दफ्तर से पता चला कि पट्टा सलीम के पिता यासीन के नाम पर है पर वो अब दावेदारी पेश कर रहे हैं जबकि वहां पर लोगों की कब्रे बनी हैं और कब्रिस्तान है, कोर्ट से पट्टा निरस्त की प्रक्रिया होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन

Controversy over cemetery land in Mahona


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: