Politics राज्य

बढ़ता ही जा रहा है भाजपा में टिकट विवाद

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। भाजपा में टिकट को ले कर चल रहा विवाद जैसे ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अभी मुरली मनोहर जोशी और सुषमा स्वराज का मामला शांत ही हुआ था कि लखनऊ से सांसद लाल जी टंडन ने विरोध का झंडा उठा लिया है. दरअसल वाराणसी के बाद अब लखनऊ लोकसभा सीट के लिए भी विवाद शुरू हो गया है। लखनऊ से पार्टी के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने सोमवार को कहा कि “वह सिर्फ पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए यह सीट छोड़ सकते हैं।” जबकि लखनऊ से पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के खड़े होने की बात कही जा रही है। वहीं मुरली मनोहर जोशी ने भी पार्टी हित में काम करने को कहा है।

हालांकि टंडन ने इस बाबत चल रहे विवाद को कोरा बकवास करार दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लखनऊ सीट छोड़ने के लिए किसी ने नहीं कहा है। यह बातें उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लखनऊ से चुनाव लड़ने की अटकलों के तहत पूछे गए सवालों के जवाब में कही थी। टंडन ने यह भी कहा कि इस बाबत अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान को ही करना है और उनके निर्णय का स्वागत किया जाएगा।

दूसरी ओर हाल ही में भाजपा में दोबारा से वापस आए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि यदि मोदी यूपी से चुनाव लड़ते हैं तो यह पार्टी हित में होगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए सीट छोड़ने में किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अमर सिंह, जयाप्रदा को कांग्रेस ने नकारा, लिया अजित का सहारा
चुनावी फिज़ा में सियासी झटके

Your email address will not be published. Required fields are marked *