पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने गुरुवार से अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया। इस अभियान के दौरान सुबह से ही चिराग के निशाने पर राज्य के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हैं और शाम होते होते लोजपा अध्यक्ष ने फिर से हमला बोलाष चिराग ने कहा कि कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लेकर इस बार साहब लालू प्रसाद यादव की शरण में न चले जाएं।
चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “पिछली बार लालू प्रसाद यादव के आशीर्वाद से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और फिर उनको धोखा देकर प्रधामंत्री जी के आशीर्वाद से रातों रात मुख्यमंत्री बन गए। इस बार कहीं पीएम नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लेकर फिर लालू यादव जी के शरण में ना चले जाएं साहब।”
चिराग ने आगे ट्वीट करते हुए लिखा कि, “नीतीश कुमार ने साज़िशन बीजेपी को पिछली बार लड़े 157 सीट के जगह कम सीटें दी है। आज नीतीश को 121 सीटें चाहिए थी वहीं अपने राजनैतिक गुरु आदरणीय लालू प्रसाद के साथ 101 पर मान गए थे लेकिन भाजपा के साथ इन्हें 101 सीट से ज़्यादा चाहिए। पहले बिहार को ठगा और अब भाजपा को।”
बिहार चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार चुनाव के लिए भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के लिए वित्त मंत्री को आना पड़ा। चूंकि वह यहां हैं, सीतारमण जी को पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार को विशेष पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें







