Entertainment Festival

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी नहीं होगी इस साल रिलीज, क्रिसमस पर रणवीर की ’83’ मचाएगी धमाल

0
Please log in or register to do it.

कोरोना महामारी ने फिल्म इंडस्ट्री को काफी प्रभावित किया है। इस दौरान कई सारी फिल्में जिनकी शूटिंग चल रही थी उन्हें रोक दी गई, और कई फिल्में जो रिलीज के लिए तैयार थी उन्हे पोस्टपोन करना पड़ा। अब जैसे जैसे सामन्य हुआ है वैसे वैसे कलाकार भी सेट पर वापस लौट रहे हैं। कुछ महीने पहले रिलायंस एंटरटेनमेंट ने खुलासा किया था कि रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दिवाली पर और कबीर खान की फिल्म ’83’ क्रिसमस पर रिलीज होगी। लेकिन अब अक्षय की फिल्म इस साल रिलीज नहीं हो रही है।
मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी अब अगले साल 2021 में रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को अगले साल जनवरी से मार्च के बीच रिलीज किया जाएगा। जबकि रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
रणवीर सिंह की फिल्म 83 की कहानी 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत पर बेस्ड है। इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह नजर आएंगे और कपिल देव की पत्नी के रोल में दीपिका पादुकोण हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

श्रीनगर एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकवादी, लश्कर का टॉप पाकिस्तानी कमांडर भी ढेर
हाथरस केस: HC में पीड़िता के परिवार का आरोप, बिना सहमति के कराया गया अंतिम संस्कार, अगली सुनवाई 2 नवंबर को

Your email address will not be published. Required fields are marked *