Politics राज्य

Nitish Kumar बने 7वीं बार मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 14 चेहरे

0
Please log in or register to do it.

Bihar government formation: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके अलावा 14 अन्य नेताओं ने भी राज्यपाल के समक्ष मंत्री पद की शपथ ली।
सुशील मोदी के उपमुख्यमंत्री ना बनने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, ये भारतीय जनता पार्टी का फैसला है। हमारा गठबंधन है, हम लोग मिलकर काम करते हैं, मिलकर काम करेंगे।
इन मंत्रियों ने ली शपथ
– बीजेपी से तारकिशोर प्रसाद ने ली शपथ, कटियार से जीते हैं तारकिशोर। बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए हैं तारकिशोर प्रसाद
– बीजेपी से रेणु देवी ने ली शपथ, बेतिया से जीती हैं रेणु देवी
– जेडीयू से विजय कुमार चौधरी ने ली शपथ
– जेडीयू से विजेंद्र प्रसाद यादव ने ली शपथ, सुपैल सीट पर जीत दर्ज की है।
– JDU से अशोक चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ।
– JDU से मेवा लाल चौधरी ने ली शपथ, मुंगेर की तारापुर सीट पर दर्ज की है जीत, पहली बार बनेंगे मंत्री।
– फुलपरास से JDU की विधायक शीला कुमारी ने ली शपथ, पहली बार विधायक और मंत्री बनीं हैं शीला कुमारी।
– पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने ली मंत्री पद की शपथ।
– VIP अध्यक्ष मुकेश सहनी ने ली मंत्री पद की शपथ, विधायक का चुनाव हार चुके हैं मुकेश सहनी।
– मंगल पांडेय ने ली मंत्री पद की शपथ, पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे मंगल पांडेय।
– बीजेपी से अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ, आरा सीट से जीते, अमरेंद्र पहली बार बनेंगे मंत्री।
– BJP से रामप्रीत पासवान ने ली शपथ, मधुबनी के राजनगर से जीसा है चुनाव
– BJP से जीवेश कुमार ने ली शपथ, दरभंगा के जाले से जीत दर्ज की है।
– BJP से राम सूरत कुमार ने ली शपथ, औराई सीट से जीते हैं चुनाव।

Nitish Kumar took oath as the Chief Minister of Bihar


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Congress के गुपकार समझौते में शामिल होने पर रविशंकर प्रसाद ने कहा- ये देश विरोधियों के साथ खड़े हैं
Pictures: आराध्या के बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने शेयर की हर साल की एक तस्वीर

Your email address will not be published. Required fields are marked *