Politics

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा और कांग्रेस को भेजा नोटिस

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्या वे दिल्ली में सरकार गठन करने की संभावना तलाशना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति आरएम लोढा की पीठ ने नोटिस जारी किया है। इससे पहले पीठ को बताया गया था मौजूदा पार्टियों के विधायाकों के दल-बदल करने की आशंका के बीच विधानसभा को निलंबित रखा गया है।
न्यायालय को याचिकाकर्ता आम आदमी पार्टी (आप) ने बताया कि एक बार विधानसभा के निलंबित हो जाने से दिल्ली के लोग लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार से महरूम हो रहे हैं और निलंबन की स्थिति एक साल तक रहेगी। आप ने दिल्ली विधानसभा के निलंबन को चुनौती दी है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
दूसरों पर ऊँगली उठाने वाले केजरीवाल खुद प्राइवेट प्लेन में
राहुल गांधी पर हो सकती है कानूनी कारवाई

Your email address will not be published. Required fields are marked *