Cricket Sports

IPL 2020: हार के बाद स्मिथ को एक और झटका, लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

0
Please log in or register to do it.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को लगातार तीसरे मैच में हार झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को एक और झटका लगा है। मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 6 अक्टूबर को मुंबई इंजियंस के खिलाफ मिली 57 रनों की हार केबाद स्मिथ पर यह जुर्माना लगाया गया।
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन में पहली बार स्लो-ओवर रेट की दोषी पाई गई है, इसलिए स्मिथ पर न्यूनतम ओवर दर से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है। मीडिया से एक बयान में आईपीएल ने कहा कि, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह अक्टूबर 2020 को अबुधाबी में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।
गौरतलब हो कि इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी इस सीजन में 12-12 लाख रुपए का जुर्माना लग चुका है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

पूर्व CBI डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने की खुदकुशी, नागालैंड और मणिपुर के रह चुके हैं राज्यपाल
Bihar Election 2020: JDU ने जारी की 115 उम्मीदवारों की सूची

Your email address will not be published. Required fields are marked *