Crime

पूर्व CBI डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने की खुदकुशी, नागालैंड और मणिपुर के रह चुके हैं राज्यपाल

0
Please log in or register to do it.

शिमला: पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार ने शिमला में अपने घर में खुदकुशी कर ली है। वह डीजीपी और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर भी रह चुके हैं। शिमला स्थित उनके घर में फांसी पर लटका हुआ शव मिला। शिमला के एसपी मोहित चावला ने कहा कि मणिपुर और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार अपने आवास पर फंदे से लटके पाए गए हैं।
उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया यह साफ नहीं हो पाया है, फांसी पर लटके पाए जाने की सूचना पाए जाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी हुई है।
अश्विनी कुमार 1973 बैच के आईपीएस ऑफिसर थे और हिमाचल के सिरमौर के रहने वाले थे। वे हिमाचल प्रदेश के डीजीपी के साथ-साथ सीबीआई के डायरेक्टर समेत कई पदों पर अपनी सेवा दे चुके थे। कुमार 2008 में सीबीआई के निदेशक बने थे जब एजेंसी आरुषि तलवार हत्या मामले की जांच कर रही थी। कुमार ने विजय शंकर की जगह सीबीआई के निदेशक का पद संभाला था।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

SC का स्वामी चिन्मयानंद को झटका- पीड़िता के बयान की कॉपी देने से किया इनकार
IPL 2020: हार के बाद स्मिथ को एक और झटका, लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

Your email address will not be published. Required fields are marked *