Election

पटना पहुंचे जेपी नड्डा, कुछ देर बाद बोधगया में करेंगे चुनावी रैली

0
Please log in or register to do it.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच सबसे पहले भाजपा ने चुनाव प्रचार का आगाज किया है और भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) रविवार को बिहार के बोधगया में पहली चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंच गए हैं।
गांधी मौदान पर होने वाली यह रैली दोपहर दो बजे से शुरू हो गई है। चुनाव की घोषणा के बाद यह किसी भी नेता द्वारा की जाने वाली पहली रैली है। रैली को संबोधित करने से पहले नड्डा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ पटना के महावी मंदिर में प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने पटना में स्थित जेपी आवास का दौरा किया। आज लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती है। बिहार विधानसभा के पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को चुनाव होने हैं।
बिहार चुनाव में पीएम मोदी के अलावा भाजपा ने अमित शाह, राजनाथ सिंह औऱ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं की रैलियों की तायरी की गई है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट रद्द, सीएम ठाकरे ने वापस लिए सभी दर्ज मामले
हाथरस कांड: CBI ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

Your email address will not be published. Required fields are marked *