


लोगों ने उन्हें(BJP को) याद दिला दिया है कि जनता को ग्रांटेड न लें : आनंद शर्मा, कांग्रेस (विधानसभा चुनावों के नतीजों पर)।
02:52 PM
लोगों ने उन्हें(BJP को) याद दिला दिया है कि जनता को ग्रांटेड न लें : आनंद शर्मा, कांग्रेस (विधानसभा चुनावों के नतीजों पर)।

02:34 PM
विधानसभा उपचुनाव : पश्चिम बंगाल की चौरंगी सीट पर टीएमसी को मिली जीत।
विधानसभा उपचुनाव : लखनऊ पूर्वी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष टंडन ने करीब 26460 वोटों से जीत हासिल की। एसपी प्रत्याशी जूही सिंह को हराया।
02:28 PM
लोकसभा उपचुनाव : तेलंगाना में मेंडक सीट से TRS के उम्मीदवार के. प्रभाकर रेड्डी ने करीब 3,61,277 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
02:26 PM
विधानसभा उपचुनाव : वाराणसी के रोहनिया में वोटों की गिनती के दौरान अपना दल और निर्दलीय समर्थकों का हंगामा। ईवीएम की सील टूटी होने पर हंगामा।
02:23 PM
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी के खिलाफ मानहानि का तीसरा मुकदमा दर्ज किया है।

02:22 PM
मोदी का करिश्मा ध्वस्त हो चुका है, 100 दिन के अंदर ही मोदी हवा-हवाई हो गए : स्वामी प्रसाद मौर्या, बीएसपी।
02:21 PM
मोदी का करिश्मा ध्वस्त हो चुका है, 100 दिन के अंदर ही मोदी हवा-हवाई हो गए : स्वामी प्रसाद मौर्या, बीएसपी।
01:29 PM
लोकसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी रंजनाबेन भट ने कांग्रेस के उम्मीदवार नरेंद्र रावत को 3,29,507 मतों के अंतर से हराकर वडोदरा की सीट जीत ली।

01:27 PM
राज्यवार नतीजे/रुझान (2/2) : गुजरात- बीजेपी ने 6 जीतीं, 3 पर कांग्रेस जीती। त्रिपुरा- एक सीट CPM ने जीती, असम – BJP 1 सीट पर आगे, AIUDF 1 पर आगे, कांग्रेस 1 पर आगे। आंध्र प्रदेश TDP को 1 सिक्किम- एक निर्दलीय उम्मीदवार की जीत।

01:27 PM
राज्यवार नतीजे/रुझान (1/2) : UP-7 पर SP की जीत, 1 पर आगे। BJP को 1 पर जीत, 2 पर बढ़त। राजस्थान – कांग्रेस को 2 पर जीत, 1 पर दोबारा गिनती, BJP को 1 पर जीत। पश्चिम बंगाल- 1 पर BJP जीती, 1 पर TMC आगे।

01:16 PM
लोकसभा उपचुनाव : मेडक- TRS प्रत्याशी आगे। मैनपुरी- एसपी से मुलायम के पोते आगे। वडोदरा- बीजेपी को जीत।
01:07 PM
यूपी विधानसभा उपचुनाव: बिजनौर और निघासन सीटों पर भी एसपी ने हासिल की जीत। दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी।
12:51 PM
यूपी विधानसभा उपचुनाव: हमीरपुर सीट पर जीत की घोषणा के साथ एसपी का आंकड़ा 11 में से 5 सीटों पर विजय का हुआ, 3 सीटों पर बरकरार है बढ़त। बीजेपी एक पर जीत चुकी है, 2 पर चल रही है आगे।
12:49 PM
यूपी विधानसभा उपचुनाव: हमीरपुर सीट से एसपी प्रत्याशी शिवचरण प्रजापति 67 हजार वोटों से जीते। बीजेपी के प्रत्याशी जगदीश व्यास को मिली हार।
12:48 PM
गुड़गांव : मिनि सेक्रेटेरियट पर वाल्मीकि समुदाय कर रहा है प्रदर्शन। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय में घुसने से रोका। बात सुनने के लिए एसडीएम खुद गेट पर आए।
12:47 PM
दिल्ली-एनसीआर के मोदीनगर इलाके के भोजपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर नरेंद्र (निवासी गांव अखाड़ा) को गोली मारी। मामले में 3 लोग नामजद, पुलिस जांच में जुटी।
12:37 PM
यूपी विधानसभा उपचुनाव : ठाकुरद्वारा, सिराथू, चरखारी और बलहा सीटों पर एसपी को जीत और 4 सीटों पर बढ़त। सहारनपुर सीट पर बीजेपी को जीत और 2 सीटों पर आगे।
12:26 PM
यूपी विधानसभा उपचुनाव : 3 सीटों के नतीजे घोषित। बलहा और चरखारी से एसपी को जीत, सहारनपुर से बीजेपी जीती। बाकि 8 सीटों में से 3 पर बीजेपी आगे और 5 पर एसपी।






















10:14 AM
यूपी में उपचुनावों के नतीजों के रुझान पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी के राजेंद्र चौधरी ने कहा, ‘यह लोकतंत्र, विकास, एसपी की धर्मनिरपेक्षता की नीतियों और प्रदेश के मतदाताओं की जागरूकता की जीत है।’
10:11 AM
विधानसभा उपचुनाव : नोएडा में 7वें राउंड की काउंटिंग पूरी। बीजेपी प्रत्याशी विमलाबाथम 15,000 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर एसपी की काजल शर्मा।
बड़ोदरा लोकसभा सीट भाजपा की रंजना बेन ने जीती
10:08 AM
गुजरात में एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस ने जीती।




09:38 AM

08:52 AM
08:49 AM

08:47 AM

08:47 AM

08:44 AM
08:43 AM

07:53 AM
07:48 AM







