Crime राज्य

हाथरस केस: यूपी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, पीड़िता परिवार और गवाहों को दी जा रही तीन स्तरीय सुरक्षा

0
Please log in or register to do it.

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस मामले में यूपी सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया है। इस हलफनामे में कहा गया है कि पीड़ित परिवार और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा प्रदान की गई है।
बताते चलें कि, पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा था कि हाथरस मामले में पीड़िता के परिवार और गवाहों को किस प्रकार की सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। कोर्ट ने इस संबंध में यूपी सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा था। अपने हलफनामें में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पीड़िता परिवार और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
साथ ही यूपी सरकार ने अदालत से कहा कि वह हाथरस कांड की जांच पर 15 दिनों की स्थिति रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करने के लिए सीबीआई को निर्देश दें। इसमें कहा गया कि जिससे यह सुप्रीम कोर्ट के समक्ष यूपी डीजीपी द्वारा दायर किया जा साके।
पिछली सुवलाई में प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध एक जनहित याचिका की प्रतिक्रिया में उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय से हाथरस मामले में सीबीआई जांच का निर्देश देने का अनुरोध किया था। यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया था कि वह निष्पक्ष जांच में निहित स्वार्थों द्वारा उत्पन्न की जा रही बाधाओं से बचने के लिए सीबीआई जांच कराने का आदेश देने का अनुरोध कर रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

पायल घोष ने बिना शर्त मांगी माफी, ऋचा चड्ढा ने भी मानहानि केस लिया वापस
मंदिर संग्राम: महाराष्ट्र सीएम पर कंगना का वार, कहा- बाबर सेना से भी बुरा बर्ताव कर रही 'गुंडा सरकार'

Your email address will not be published. Required fields are marked *