Entertainment

देखिए… शरमाती हुई सैफ अली खान को, उनके साथ मिलेगी राम कपूर और रितेश देशमुख

0
Please log in or register to do it.

मुंबई। आपने तक गोविंदा, आमिर खान और रितेश देशमुख लड़की के किरदार में कई बार देखा होगा। लेकिन सैफ अली खान को पहलीबार लड़की के किरदार में आप लटके झटके मारते हुए देखेंगे। इनके साथ होंगे ‘बड़े  अच्छे लगते हैं’ फेम राम कपूर  रितेश देशमुख। अरे घबराइए नहीं ऐसा रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में कर रहे हैं। अपकमिंग फिल्म ‘हमशकल्स’ में सैफ, रितेश और राम वेट्रेस के लुक में शॉर्ट स्कर्ट में नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसमें ये तीनों अभिनेता लड़कियों के लुक में नजर आ रहे हैं।फिल्म का ट्रेलर बेहद फनी है। 
मजेदार बात यह है कि ‘हमशकल्स’ के सेट पर जब सैफ लड़की के मेकओवर में सीन के लिए रेडी थे, उस दौरान वहां उनकी वाइफ करीना भी मौजूद थीं। सैफ का मेकओवर उनकी वैनिटी वैन में किया गया और जब वह पूरी तरह से तैयार होकर बाहर निकले तो उनके लुक को देखकर करीना भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई।
रितेश देशमुख तो सैफ से भी दो कदम आगे निकल गए। सूत्रों की मानें तो फिल्म के एक सीन के लिए रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा से स्कर्ट मांगी थी। कुल मिलाकर साजिद खान ‘हमशकल्स’ के जरिए एक बार फिर से ढेर सारा फन और मस्ती लेकर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में हिट करेगी।
देखिए इस फिल्म की कुछ तस्वीरें…



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
'आप' में कलह चरम पर, कुमार विश्वास मीटिंग छोड़ बाहर निकले
गड़करी-केजरीवाल कोर्ट में अड़े, अब चलेगा केस

Your email address will not be published. Required fields are marked *