देश

चीनी राष्ट्रपति लौटे स्वदेश, लेकिन चीनी सैनिक छोड़ गए भारतीय सीमा में

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। तीन दिन के भारत के तूफानी दौरे के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार को स्वदेश चले गए लेकिन लद्दाख के चुमार में उनके सैनिक अब भी भारतीय जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हैं और वो वही पर डटे हुए हैं। डायरेक्टर जनरल (मिलिट्री ऑपरेशन) यानी डीजीएमओ ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को जानकारी दी है कि चीन के सैनिक वापस नहीं लौटे हैं और वे अब भी भारत की सीमा में घुसकर बैठे हुए हैं।

कई चीनी नागरिक भारतीय सीमा में घुसे, नहर निर्माण कार्य रोका

इससे पहले खबर आई थी कि सीमा विवाद के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिनपिंग के बीच गुरुवार को हुई बातचीत के बाद चीनी सैनिकों ने चुमार में भारतीय क्षेत्र से पीछे हटना शुरू कर दिया है। देमचोक में भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहां चीनी नागरिक करीब 15 दिन से डटे हुए हैं। कमांडर लेवल की फ्लैग मीटिंग के बाद भी गतिरोध खत्म नहीं पाया है।

गौरतलब हो कि अभी पिछले दिनों ही सरकारी वाहनों पर सवार होकर चीनी नागरिक भारतीय क्षेत्र देमचोक में घुस आए हैं और वे वहां पर सिंचाई के लिए बनाई जा रही नहर का निर्माण कार्य रुकवा दिया था। लेह के उपायुक्त ने इस घुसपैठ की पुष्टि की थी। लेह के जिला उपायुक्त के अनुसार ग्रामीण सिंचाई परियोजना के निर्माण पर चीन को आपत्ति है। इसीलिए पिछले एक सप्ताह से निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश चल रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
चीनी राष्ट्रपति के चीन पहुँचते ही चुमार में फिर घुसे चीनी सैनिक
लव ज़िहाद के मसले पर गृहमंत्री के आवास घेरने की श्रीराम सेना ने दी धमकी

Your email address will not be published. Required fields are marked *