देश

चीनी राष्ट्रपति के चीन पहुँचते ही चुमार में फिर घुसे चीनी सैनिक

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। इधर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत की सीमा से जैसे-जैसे बाहर निकल कर स्वदेश की तरफ बढ़ रहे थे, उधर चीनी सैनिक भारत की सीमा में और अंदर की तरफ घुसते जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो लद्दाख में भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों की घुसपैठ से तनाव अभी भी बरकरार है। चुमार क्षेत्र से पीछे हटने के बाद चीनी सैनिक शुक्रवार सुबह फिर आकर जम गए। वहीं चुमार के अलावा दैमचोक क्षेत्र में चीनी सैनिकों की मौजूदगी बढ़ी है। सूत्रों का कहना है कि चुमार क्षेत्र में करीब तीन दर्जन चीनी सैनिक भारतीय सीमा के एक पहाड़ी पर आकर जम गए और इस इलाके पर चीन का दावा जता रहे हैं। इस बाबत आई रिपोर्ट के बाद भारत ने भी अपने सैनिकों को इलाके में रुकने को कहा है। सीमा पर चीनी सैनिकों की बढ़ी सरगर्मी और भारतीय सीमा में दाखिल होने का मुद्दा राष्ट्रपति शी चिनफिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात में भी छाया रहा था। चीनी सैनिकों की इस घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का तीखा एतराज भी जताया।

चीनी राष्ट्रपति लौटे स्वदेश, लेकिन चीनी सैनिक छोड़ गए भारतीय सीमा में

सूत्रों के मुताबिक चीनी सैनिकों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत ने भी अपने सैन्य दस्तों को तैनात कर रखा है। मामले को लेकर भारत बीते दिनों चार फ्लैग मीटिंग में भी चीन को इसपर कड़ा एतराज दर्ज करा चुका है। ज्ञात हो कि सीमा पर तनाव बीते सप्ताह उस वक्त शुरू हुई जब सड़क निर्माण में लगे चीनी ग्रामीण भारतीय हद में दाखिल होकर इलाके को अपना बताने लगे। वहीं भारतीय सैनिकों द्वारा उन्हें निकालने की कवायद के बीच इलाके में चीनी सैनिक भी पहुंच गए। इसके बाद के दिनों में आमने-सामने की स्थिति बनती रही। गौरतलब है कि चुमार का इलाका बीते कई दिनों से चीन की हरकतों का केंद्र बना हुआ है। इससे पहले चुमार में चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा शुरू के पहले भारतीय फ़ौज को चीनी सैनिकों द्वारा घेर लिया गया था, साथ ही सेना द्वारा भारतीय निगरानी कैमरों को तोड़ने जैसी कई वारदातें दर्ज की जा चुकी हैं।

नकली हैं सलमान की सिक्स पेक्स बॉडी, लीक हुई सलमान की थुलथुली बॉडी की फोटो

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
तिब्बतियों के चीनी विरोधी झंडे भी चीन से ही आते हैं
चीनी राष्ट्रपति लौटे स्वदेश, लेकिन चीनी सैनिक छोड़ गए भारतीय सीमा में

Your email address will not be published. Required fields are marked *