Politics देश

स्टिंग ऑपरेशन से डरे मोदी? अपने मंत्रियों को भी किया अलर्ट

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। बंगारू लक्ष्मण के स्टिंग ऑपरेशन से भयभीत नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को स्टिंग से चौकन्ना और अलर्ट रहने की सलाह दी है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को डिनर के दौरान के मोदी ने अपने मंत्रियों को सलाह दी थी कि वे अनजान लोगों से दूर रहें। प्रधानमंत्री ने अपनी टीम को पूर्व बीजेपी अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी भी शख्स से बात करते समय चौकन्ना रहे। आपकी बातचीत को साजिशन टेप भी किया जा सकता है। विरोधी धन के सहारे भी आपको फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। गौरतलब है कि लक्ष्मण तहलका के स्टिंग ऑपरेशन में कैमरे के सामने पैसे रिश्वत लेते हुए कैद हो गए थे। इसके चलते न केवल बीजेपी को शर्मसार होना पड़ा था बल्कि लक्ष्मण का राजनीतिक करियर ही खत्म हो गया था। 
मोदी ने अपनी टीम से कहा कि करारी हार से हताश विपक्ष सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए मौके की तलाश में है, ऐसे में विपक्षी पार्टी के लोग किसी मुद्दे की खातिर स्टिंग ऑपरेशन का भी सहारा ले सकते हैं। करीब दो घंटे चली डिनर मीटिंग के दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नए मंत्रियों को चेताते हुए कहा, ‘विश्व इस समय बीजेपी के खिलाफ है।’ बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि लोगों ने हम पर भरोसा किया है और उम्मीदों के साथ जनादेश दिया है, लिहाजा हमें किसी विवाद में फंसने के बजाय जनता की उम्मीदों को पूरा करना है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
16वीं लोकसभा के शपथग्रहण में दिखाई दी भारत की अनेकता में एकता
कांग्रेसी विधायकों का विद्रोह, भाजपा के साथ बनेगी दिल्ली में सरकार

Your email address will not be published. Required fields are marked *