Cricket

भारत को हरा वेस्टइंडिज़ पहली बार बना विश्वविजेता

0
Please log in or register to do it.
स्पोर्ट्स डेस्क- अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत को 5 विकेट से शिक्सत देकर वेस्ट इंडिज ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। ये पहला मौका है जब इंडिज की टीम ने अंडर-19 विश्वकप के खिताब पर कब्जा किया है। वहीं इससे पहले सबसे ज़्यादा भारत ने ये खिताब तीन बार अपने नाम किया है। पहली बार भारत को मौहम्मद कैप की कप्तानी में अंडर-19 की चैंपियनशिप हासिल हुई उसके बाद विराट कोहली की कप्तानी में एक बार अंडर-19 की टीम ने ये तमगा हासिल किया जबकि तीसरी बार भारत को अंडर-19 का विश्वविजेता बनने का मौका उनमुक्त चंद की कप्तानी में मिला।
बांग्लादेश में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.1 ओवर सिर्फ 145 रन बनाए । टीम इंडिया के कप्तान सरफराज़ खान ने सबसे ज़्यादा 51 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान इशान किशन सिर्फ 4 रन ही बना सके। वेस्टइंडिज़ की तरफ से जोसेफ़ और जॉन ने 3-3 विकेट हासिल किए।
जवाब में वेस्टइंडिज की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही लेकिन कार्टी ने अपनी अर्द्धशतकीय पारी से टीम को मुसीबत से उबारते हुए भारत से जीत को दूर कर दिया। वेस्टइंडिज़ को जीत 49.3 ओवर पर मिली। इंडिज ने फाइनल 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।
कर्टी को उनके शानदार बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

JNU विवाद- क्या देश का फिर बंटवारा चाहते हैं राहुल- अमित शाह
JNU विवाद- कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा पर कैंपस में हुआ हमला

Your email address will not be published. Required fields are marked *