Crime Politics

कोबरा पोस्ट का स्टिंग: 11 सांसदों ने की घूस की मांग

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। कोबरा पोर्ट का एक नया स्टिंग
ऑपरेशन आया है जिसमें दिखाया गया है कि अलग-अलग पार्टियों के 11 सांसद एक फ़र्ज़ी
पेट्रोलियम कंपनी के लिए लाखों में घूस लेकर सिफ़ारिशी पत्र पर दस्तख़त करने को
तैयार थे।

 
खोजी पत्रकारिता करने वेब पोर्टल कोबरा पोस्ट
ने
‘ऑपरेशन फॉल्कन क्लॉ’ के नाम से ये स्टिंग ऑपरेशन किया है। कोपरा
पोस्ट ने एक फ़र्ज़ी ऑस्ट्रेलिया तेल निर्यात कंपनी के पक्ष में रेकमंडेशन लेटर
जारी करने के लिए सांसदों से मुलाक़ात की और इसमें 11 सांसद फंस गये जो 50 हज़ार
रुपए से लेकर 50 लाख रुपये तक घूस की मांग कर रहे हैं। इनमें से 6 ने रिकंमंडेशन
लेटर जारी भी कर दिया।
 
स्टिंग में फंसे सांसदों में कांग्रेस, बीजेपी, जेडीयू, बीएसपी
और एआईएडीएमके जैसी बड़ी पार्टियों के नाम शामिल हैं।
 
घूस की मांग करनेवाले सांसद:
कांग्रेसः             खिलाड़ी लाल
बैरवा
, विक्रम भाई अरजन भाई
बीजेपीः             लालू
भाई पटेल
, रविंद्र कुमार पांडे. हरि मांझी
जेडीयूः             विश्वमोहन कुमार, माहेश्वर
हजारी
, भूदेव चौधरी
बीएसपीः         कैसर जहां

 

एआईएडीएमकेःके सुगुमार और
सी राजेंद्रन


ऑपरेशन फाल्कन क्लॉ के नाम से हुए इस स्टिंग
ऑपरेशन के लिए कोबरा पोस्ट ने एक साल तक काम किया। जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड
में बेस्ड एक ऑयल फर्म को सामने रखा गया और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेल खनन का
आवंटन लेने के लिए बिचौलियों के ज़रिये सांसदों से संपर्क साधा गया। कोबरा पोस्ट
का संवाददाता 1 हज़ार करोड़ निवेश की योजना रखनेवाली इस फ़र्ज़ी कंपनी का प्रतिनिधि
बना और सांसदों से पेट्रोलियम मंत्रालय को सिफारिशी पत्र लिखने को कहा। कोबरा
पोस्ट का दावा है कि
11 सांसद घूस लेकर पत्र लिखने को तैयार
हो गये।
 
किसने लगाई कितनी बोली

 

 

कांग्रेस के राजस्थान से सांसद खिलाड़ी लाल
बैरवा ने सबसे ज्यादा
50 लाख रुपये की मांग की। वहीं सुपौल से
सांसद विश्वमोहन कुमार ने लेटर लिखने के लिए सबसे कम पचास हजार रुपये की मांग की और
यह भी कहा कि ये पैसे एक रैली के लिए ले रहा हूं, वर्ना मुफ्त में लिख देता। इतना
नहीं एक सांसद महोदय तो ये भी कहते नज़र आये कि पैसे हवाला के ज़रिये दिये जाएं।
ये गुजरात से कांग्रेस के सांसद विक्रम भाई अरजनभाई हैं। एक सांसद तो एक क़दम और
आगे निकल गये और एक बड़ी डील देने लगे। कोबरा पोस्ट का दावा है कि जेडीयू के
समस्तीपुर से सांसद महेश्वर हजारी ने मिनिस्ट्री में लॉबीइंग करने का प्रस्ताव रखा
और कहां कि वो 5 और सांसदों का इंतज़ाम कर देंगे, बस पैसे चुकाने होंगे। जेडीयू के
सांसद का कहना था कि पैसे लेना मजबूरी है, चुनाव महंगे हो गये हैं।
12 घंटे में केजरीवाल को मिला देश भर का समर्थन, पार्टी के खाते में डोनेशन की बाढ़
यूपी सरकार को हाई कोर्ट का झटका

Your email address will not be published. Required fields are marked *