Politics देश

शोक सन्देश मुंडे का और तस्वीर लगाई पृथ्वीराज चव्हाण की

0
Please log in or register to do it.
कांचीपुरम। मृत्यु ऎसा अवसर नहीं है जिसपर हम हास्यमय गलती करें। लेकिन, तमिलनाडु में एक ही गलती दो बार दोहराई गई है। प्रदेश भाजपा को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब दिवंगत नेता और केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के लिए कांचीपुरम शहर में लगाए गए इश्तिहार (बिलबोर्ड) में मुंडे की तस्वीर की जगह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की फोटो लगा दी गई।
तमिल भाषा में जारी संदेश में कहा गया : तीन जून को सड़क हादसे में मारे गए पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ पांडुरंग मुंडे को संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। हालांकि, इस इश्तिहार में मुंडे की जगह चव्हाण की फोटो होने से भाजपा नेता अब बंगले झांकते नजर आ रहे हैं।
अब ये बिलबोर्ड सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए हैं। तमिलनाडु में ऎसी गलती पहली बार नहीं हुई है। दिसंबर में कोयबंटूर में लगे ऎसे ही बिलबोर्ड में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेलसन मंडेला को श्रद्धांजलि दी गई थी। हैरानी की बात यह थी की मंडेला की फोटो की जगह हॉलीवुड अभिनेता मोर्गन फ्रीमैन की फोटो लगी थी।
पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि चंद्रशेखर नामक व्यक्ति ने दी थी जिन्होंने बाद में बताया कि यह गलती बिलबोर्ड बनाने वाले की थी जिसे सुधार लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि फ्रीमैन ने 2009 में आई “इनविक्टस” फिल्म में मंडेला का किरदार निभाया था।
हालांकि, मुंडे की जगह पृथ्वीराज चव्हाण की फोटो लगाना हास्यप्रद साबित होता है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
पुणे खौफ में, पहचान बदल रहे हैं वहां के मुसलमान
तलाक़ के बाद करिश्मा रचाएगी दूसरी शादी

Your email address will not be published. Required fields are marked *