Crime राज्य

झांसी में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आठ गिरफ्तार, सभी पॉलीटेक्निक छात्र

0
Please log in or register to do it.
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना तब हुई जब कॉलेज में सिविल सेवा (पीसीएस) परीक्षा चल रही थी। लड़की के साथ हैवानियत करने वालों ने उसे लूटा, आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फिर रेप किया।
इस मामले में पॉलिटेक्निक के आठों स्टूडेंट्स को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जिला प्रशासन ने संस्तुति की है। झांसी के डीएम आन्द्रा वामसी ने बताया कि दुष्कर्म की घटना में शामिल आठ आरोपी रविवार की रात तक गिरफ्तार कर लिए गए थे। इन सभी को कॉलेज से निष्कासित करने के लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इन सभी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के दिन एक परीक्षा भी आयोजित की गई थी और वहां गार्ड भी ड्यूटी पर तैनात थे। इसके बावजूद यह घटना हुई, इसलिए इन पर भी उचित कार्रवाई की जायेगी। दुष्कर्म के इस मामले में जितनी कठोर कार्रवाई हो सकती है, वह की जा रही है।
पीड़िता अपने एक दोस्त से मिलने गई थी, जब एक दर्जन से अधिक छात्र उसके पास पहुंच गए. एसएसपी ने कहा कि वे उन्हें जबरन हॉस्टल के अंदर ले गए जहां उन्होंने पीड़िता और उसके दोस्त की पिटाई की। साथ ही आरोपी लड़कों ने लड़की से 2,000 रुपए भी छीन लिए। छात्रों में से एक ने उसके साथ रेप किया जबकि अन्य ने वीडियो बनाया। एसएसपी ने कहा कि, जब कैम्पस के पास से गुजर रहे कुछ पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के रोने की आवाज सुनी, तो वे उसे सिपरी बाजा पुलिस स्टेशन ले गए। इस घटना से बुरी तरह आहत लड़की ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और एक आरोपी भरत की पहचान की।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित सैनी और भरत समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 378-डी, 395, 386, 323, आईटी एक्ट की धारा 66डी और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत प्राथमिक दर्ज की है। मुख्य आरोपियों रौहित सैनी और भरत को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि, अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। लड़ी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। कॉलेज प्रशासन को आरोपियों की पहचान करने और उनका विवरण देने के लिए कहा गया है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
अयोध्या: पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, तीन अब भी फरार
आगरा: पूर्व फौजी की पत्नी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत

Your email address will not be published. Required fields are marked *