LUCKNOW । इटौंजा के राजापुर गांव की तस्वीर संवार रहे कांग्रेस नेता ललन कुमार, मंदिर के पास नाली और चबूतरे का करवा रहे निर्माण

HomeUncategorized

LUCKNOW । इटौंजा के राजापुर गांव की तस्वीर संवार रहे कांग्रेस नेता ललन कुमार, मंदिर के पास नाली और चबूतरे का करवा रहे निर्माण

लखनऊ । सरकार के गांव-गांव विकास पहुंचाने के दावे कितने खोखले है यह आप लखनऊ के इटौंजा के राजापुर गांव में देख सकते हैं। राजापुर गांव में कई सालों से ग्

एनसी-कांग्रेस गठबंधन में दरार, उमर अब्दुल्ला दे सकते हैं इस्तीफ़ा
राहुल ने कांग्रेसियों से कहा मोदी पर निजी हमले ना करो, चायवाला ना कहो!
Lucknow । बीकेटी के गोरवामऊ गांव में ग्रामीणों की मांग पर कांग्रेसी नेता ललन कुमार ने चबूतरे का निर्माण कार्य कराया
Lalan Kumar is grooming the picture of the villages
लखनऊ । सरकार के गांव-गांव विकास पहुंचाने के दावे कितने खोखले है यह आप लखनऊ के इटौंजा के राजापुर गांव में देख सकते हैं। राजापुर गांव में कई सालों से ग्रामीणों की मांग पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ, प्रधान हो या सरकार के अधिकारी किसी ने भी उनकी परेशानी को नहीं समझा। 
  • गांवों की तस्वीर संवार रहे ललन कुमार 
  • इटौंजा के राजापुर गांव में करा रहे निर्माण कार्य 
  • मंदिर के पास नाली और चबूतरा बनवा रहे 
  • जलभराव से ग्रामीणों को ललन कुमार ने दी निजात 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों की परेशानी को देखा, सुना और समझा कि कैसे बारिश में यहां जलभराव हो जाने से लोगों का वहां से निकलना दूभर हो जाता होगा। ग्रामीणों की मांग पर ललन कुमार राजापुर गांव में मंदिर के पास नाली और चबूतरे का निर्माण कार्य करवा रहे हैं।
Lalan Kumar is grooming the picture of the villages
गांव के बुजुर्ग रामगोपाल ने बताया कि ललन भईया के सौजन्य से मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है, नाली और चबूतरे का निर्माण कार्य हो रहा है, किसी ने आज तक इस तरफ ध्यान नहीं दिया ललन भईया से एक बार कहा और निर्माण कार्य होने लगा। 
Lalan Kumar is grooming the picture of the villages
गांव के निवासी बुजुर्ग छोटे लाल ने बताया कि तालाब की ओर से साप और कीड़े आ जाते थे, रास्ते से गुजरने वाले किसी को भी नुकसान पहुंचाते थे। नाली का निर्माण हो जाने से जलभराव नहीं होगा और साप-कीड़े भी नहीं आ पाएंगे। जलभराव हो जाने पर हम लोगों को उसी पानी से होकर गुजरना पड़ता था। 
गांव के रहने वाले अयोध्या प्रसाद का कहना है कि प्रधान और सरकार हमारे गांव की उपेक्षा करते हैं, गांव के अंदर की सड़क बहुत खराब है, कई बार करने के बाद भी कोई निर्माण नहीं कराया गया। ललन कुमार मंदिर का जीर्णोद्धार करा रहे हैं और सड़क निर्माण का भी वादा किया है। 
Lalan Kumar is grooming the picture of the villages
वहीं गांव के सियाराम कनौजिया बताते है कि ललन भईया निर्माण कार्य करवा रहे हैं, जहां पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया वहीं ललन भईया मंदिर के जीणोद्धार के साथ-साथ नाली का निर्माण करवा रहे है। 
गौरतलब है जहां प्रधान, विधायक, सांसद और सरकार गांवों में कोई ध्यान नहीं दे रही, ग्रामीणों की समस्याओं का कोई हल नहीं निकाल रही वहीं ललन कुमार इंसानियत के नाते लोगों की मदद के साथ-साथ गांवों को भी संवारने में जुटे हैं। 
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन
Lalan Kumar is grooming the picture of the villages




लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: