रायगढ़। अगर आपने दशकों पहले कोई गुनाह किया है तो ये मत सोचिए कि आप बच जाएंगे। हो सकता है कि बुढ़ापे में भी पुलिस आपको हवालात की हवा खिला दे। &n
रायगढ़। अगर आपने दशकों पहले कोई गुनाह किया है तो ये मत सोचिए कि आप बच जाएंगे। हो सकता है कि बुढ़ापे में भी पुलिस आपको हवालात की हवा खिला दे। इसका एक उदाहरण छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में देखने को मिला है। एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में 60 साल के एक व्यक्ति को 31 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया है। पूरे प्रदेश में इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
रायगढ़ के एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि आरोपी साधराम को लड़की से छेड़छाड़ करने के सिलसिले में पकड़ा गया है। 1983 में एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ करने को लेकर जूट मिल थाने में साधराम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एएसपी ने कहा कि बाद में साधराम अपने पैतृक स्थान नानसिया से लैलुंगा जाकर बस गया था। पुलिस रिकॉर्ड में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था और मामले की जांच लंबित थी।
बताया जाता है कि साधराम को जब अपने रिश्तेदारों से पता चला कि पुलिस उसका पीछा कर रही है, तब उसने खुद पुलिस से संपर्क किया और उसे पकड़ लिया गया। उसे उसी वक्त रिहा भी कर दिया गया, क्योंकि अपराध जमानती था। उसने कहा कि उसे तो याद भी नहीं है कि तीन दशक पहले क्या हुआ था। यह मामला इस लिहाज से भी अनूठा है कि आरोपी ने 31 साल बाद खुद पुलिस से संपर्क किया।
COMMENTS