नई दिल्ली। तीरख तय हो चुकी है और जगह भी। अरविंद केजरीवाल बतौर दिल्ली के सीएम 28 दिसंबर को शपथ लेंगे। उनके साथ उनकी कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे
नई दिल्ली। तीरख तय हो चुकी है और जगह भी। अरविंद केजरीवाल बतौर दिल्ली के सीएम 28 दिसंबर को शपथ लेंगे। उनके साथ उनकी कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। हालांकि अभी शपथ ग्रहण समारोह में अन्ना हज़ारे के आने पर संशय बना हुआ है।
आम आदमी पार्टी को दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग की ओर से शपथ ग्रहण का न्यौता मिल गया है। राष्ट्रपति से मंज़ूरी मिलने के बाद उप राज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल को सूचित किया कि वो 28 दिसंबर को शपथ ग्रहण ले सकते हैं, साथ ही रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह रखने को भी उप राज्यपाल ने मंज़ूरी दे दी है।
आम आदमी पार्टी इस शपथ ग्रहण समारोह में समाजसेवी अन्ना हज़ारे को आने का न्यौता दे रही है, लेकिन अन्ना की तरफ़ से अब तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि वो शामिल होंगे या नहीं। अन्ना के अलावा अरविंद केजरीवाल ने अपनी पुरानी सहयोगी किरण बेदी को भी समारोह में सम्मिलित होने का न्यौता दे रहे हैं साथ ही संतोष हेगड़े को भी बुलावा भेजा गया है।

COMMENTS