देश

भगवान विष्णु का रूप रचने पर बाबा राम रहीम फंसे

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: पिछले दिनों बाबा रहीम कि नक़ल करने के मामले में कॉमेडियन किकु शारदा पर पुलिस केस दर्ज किया गया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ गया था. उन्होंने जब बाबा राम रहीम से माफ़ी मांगी तब जा कर मामला ख़त्म हुआ. लेकिन अब बाबा राम रहीम विवादों में फंस गये हैं और उनके ऊपर भगवान विष्णु कि नक़ल करने का आरोप लगा है. 

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम पर हिंदू स्टूडेंट फेडरेशन ने भगवान विष्णु की नकल करने का आरोप लगाया है. फेडरेशन का कहना है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम के भगवान विष्णु के अवतार में दिख रहे तस्वीरों की वजह से  पर धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं. एक वीडियो में बाबा राम रहीम भगवान विष्णु के भेष में आसमान से उतरते हुए दिख रहे हैं. हिन्दू फेडरेशन ने चंडीगढ़ के एक पुलिस थाने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें एक विडियो मिला है जिसमे वो भगवान् विष्णु के अवतार में नज़र आ रहे हैं.

चंडीगढ़ में ऑल इंडिया हिंदू फेडरेशन संगठन ने जीरकपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. संगठन का दावा है कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें एक वीडियो मिला है जिसमें बाबा विष्णु का रूप धारण किए हुए हैं. अब बाबा राम रहीम ने सफाई दी कॉमेडियन किकु शारदा के मामले में सफाई देते हुए कहा है कि भक्तों का गुस्सा नकल उतारने के लिए नहीं बल्कि उन्हें शराब पिलाते, लड़कियों के साथ नाचते और पैसे मांगते हुए दिखाने पर हुआ था.

पिछले हफ्ते ही कॉमेडी नाइड्स की पलक यानी कीकू शारदा को बाबा राम रहीम की नकल उतारने पर जेल जाना पड़ा था. कीकू ने 27 दिसंबर को जीटीवी के शो पर बाबा राम रहीम की फिल्म एमएसजी की उनकी भूमिका की नकल उतारी थी. 13 जनवरी को जेल जाने के कुछ घंटों के भीतर ही कीकू को जमानत मिल गई थी लेकिन तब कॉमेडी करने पर जेल भेजने का काफी विरोध हुआ था. लेकिन फिलहाल अब खुद बाबा राम रहीम भगवान विष्णु का भेष धरने के आरोप में फंस गए हैं.

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अखिलेश सरकार ने लिए कई अहम फैसले
झांसी। सस्ते राशन का बनेगा स्मार्ट कार्ड

Your email address will not be published. Required fields are marked *