Politics

पूर्व भाजपा विधायक के रिश्तेदारों ने अवैध खनन रोकने गए SDM पर किया जानलेवा हमला,

0
Please log in or register to do it.

भोपाल/भिंड। अवैध रेत से भरे वाहनों पर कार्रवाई कर रहे लहार एसडीएम राजेश राठौड पर भाजपा के पूर्व विधायक रसाल सिंह के भाई व भतीजों ने हमला कर दिया। एसडीएम के साथ बहस करने के बाद उन्हें बंदूक की बटों से पीटा गया। जान बचाने के लिए गाड़ी में बैठकर भाग रहे एसडीएम पर फायरिंग भी की गई। वाहन के ड्राइवर ने किसी तरह से एसडीएम को लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में रसाल सिंह के भाई व भतीजे समेत 8 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

एक वेबसाइट की खबर के अनुसार, लहार एसडीएम राजेश राठौड को शिकायत मिली थी कि मडोरी खदान पर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। इस पर वे बुधवार की शाम नायब तहसीलदार नवीन भारद्वाज और पुलिस बल के साथ मडोरी खदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में जांच के लिए गए। यहां से वे वापस लौट रहे थे, तभी उन्हें अजनार रोड पर रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर दिखे। एसडीएम श्री राठौड ने ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर को रोककर उनके खिलाफ कार्रवाई करने लगे। 
तभी शाम 4.30 बजे अल्टो गाड़ी और बाइकों पर सवार होकर हथियारों के साथ आए माफिया के लोगों ने पहले एसडीएम के साथ बहस करने लगे। इसके बाद बंदूक के बटों से मारपीट की। जान बचाने के लिए एसडीएम गाड़ी की ओर दौड़े। माफिया के लोगों ने पीछा करते हुए बंदूक से फायर भी किए। ड्राइवर ने जब गाड़ी आगे बढ़ाई तो माफिया के लोग बंदूक से कई फायर किए।
  
पुलिस के मुताबिक पप्पू उर्फ योगेंद्र सिंह, संजीव सिंह, बंटू, भूपेंद्र सिंह और कुंअर व 3 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पप्पू उर्फ योगेंद्र सिंह और संजीव भाजपा नेता और पूर्व विधायक रसाल सिंह के भाई व भतीजे हैं। एस डी एम राठोड़ बाद में बताया कि “मैं कार्रवाई करने गया था। उस समय घटना हुई है। करीब 8-10 लोग थे। एफआईआर कराई है। इससे मेरा हौसला कम नहीं होने वाला है। लगातार कार्रवाई की जाएगी।”
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
आफताब शिवदसानी ने लिए साथ फेरे
कश्मीरी पंडितों के घाटी में लौटने का गिलानी ने किया विरोध

Your email address will not be published. Required fields are marked *