देश

‘झूठे दावे’ के मुद्दे पर ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल से ‘आप’ ने मांगी माफ़ी

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्‍ली। अपनी सरकार के 49 दिनों के कार्यकाल के दौरान दिल्ली में भ्रष्टाचार कम करने के दावे पर घिरने के बाद आम आदमी पार्टी ने माफ़ी मांग ली है। पार्टी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी नेता शाजिया इल्‍मी को हाल ही में एक सर्वे के बारे में पता चला, जिसके मुताबिक दिल्‍ली में भ्रष्‍टाचार कम हुआ है। यह जानकारी ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के ही एक कर्मचारी द्वारा उनके पास आई थी। इसलिए उन्‍होंने समझ लिया कि सर्वे ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने ही किया होगा। हालांकि, उन्‍होंने इस बारे में मीडिया को कोई इंटरव्यू नहीं दिया था। उन्‍होंने यह जानकारी सार्वजनिक भर की थी, जिसे ‘हिंदुस्‍तान टाइम्‍स’ ने छाप दिया। इसी रिपोर्ट के आधार पर अरविन्द केजरीवाल ने भी बयान दे दिया। 

करप्शन कम होने का ‘आप’ ने किया था झूठा दावा

अब हमें पता चला है कि इस सर्वे से ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल का कोई लेना-देना नहीं है और इसकी जानकारी देने वाले शख्‍स ने भी ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल छोड़ दी है। इसलिए हमें इस गलती पर अफसोस है। इस विवाद से ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी हो तो हम इसके लिए संस्‍था से माफी मांगते हैं। दरअसल शाजिया ने कहा था कि ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में करप्शन में भारी गिरावट आई है। साथ ही अरविन्द केजरीवाल भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली में करप्शन घटा है। उन्होंने ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल इंडिया की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि दिल्ली में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद संस्था ने सर्वे किया है। इस सर्वे से पता चला है कि दिल्ली में करप्शन 45 फीसदी तक घट गया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
भाजपा गयी थी 'आप' की पोल खोलने, खुल गयी खुद की पोल
करप्शन कम होने का 'आप' ने किया था झूठा दावा

Your email address will not be published. Required fields are marked *