Crime

Exclusive: सुनंदा की हुई थी हत्या, ज़बरदस्ती मुंह में डाला गया था ज़हर

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्‍नी सुनंदा पुष्‍कर की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए कहा है कि थरूर की पत्‍नी की हत्या हुई थी। उन्होंने ये भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वो अपने दावे के समर्थन में भी सबूत दे सकते हैं।
दरअसल एक महीने से ज्यादा वक्त बीत गया था, लोग धीरे-धीरे सुनंदा को भूलने लगे थे। लेकिन बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट ने एक बार फिर से इस केस में नया मोड ला दिया है। स्‍वामी ने ट्वीट कर कहा है, सुनंदा के पेट से लेकर ऊपर तक कई जगहों पर गंभीर जख्‍म थे। उनकी नाक दबाकर मुंह खोला गया जिसमें रूसी जहर डाला गया।”


स्‍वामी के आरोप पर शशि थरूर भड़क गए हैं, उन्‍होंने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। थरूर का कहना है कि सुनंदा की मौत में कोई साजिश नहीं है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में थरूर ने कहा कि है कि सुनंदा की मौत स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले को आगे बढ़ाने का कोई आधार नजर नहीं आता है। वह पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच को पूरा करने में लगाए जा रहे समय को लेकर खुश नहीं हैं क्योंकि इसके चलते कई तरह की मनगढ़ंत अटकलें लग रही हैं।
गौरतलब है कि सुनंदा दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में रहस्यमय हालात में मृत पाई गई थीं। एसडीएम ने इस मामले की जांच की थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। परिवार का कहना था कि सुनंदा तनाव में थी। अब देखना होगा कि सुब्रमण्यम स्वामी के को जांच एजेंसी कितनी गंभीरता से लेती है. 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

एक प्राइवेट कंपनी ने लिया कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन का ठेका
एक ऐसा भी विधायक है जिसकी पत्नी बाज़ार में बेचती है सब्जी

Your email address will not be published. Required fields are marked *