Politics

जदयू ने शिवानन्द तिवारी सहित पांच सांसदों को पार्टी से बाहर किया

0
Please log in or register to do it.
पटना। जनता दल (यूनाइटेड) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त अपने पांच सांसदों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें चार लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष शरद यादव ने इस बाबत एक विज्ञप्ति जारी करते हुए लोकसभा सांसद जयनारायण निषाद, पूर्णमासी राम, सुशील कुमार सिंह, मंगनी लाल मंडल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी को पार्टी से बाहर किए जाने की जानकारी दी।
माना जा रहा है कि इनमें से दो सांसद जय नारायण निषाद और सुशील कुमार क्रमश: भाजपा के टिकट पर मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्णमासी राम और मंगनी लाल मंडल का राजद के टिकट पर क्रमश: गोपालगंज व मुंगेर से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
सहारा श्री सुब्रत रॉय बचे गिरफ्तारी से, पुलिस बैरंग लौटी
लोकसभा चुनाव के लिए 'आप' ने जारी की दूसरी लिस्ट

Leave a Reply