राज्य

अज़हर के पिच पर जया करेंगी फील्डिंग

0
Please log in or register to do it.

मुरादाबाद। मुरादाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन के पश्चिमी बंगाल जाने की अटकलों के बीच पार्टी ने एक बार फिर सेलीब्रेटी को ही मैदान में लाने जा रही है। मुरादाबाद से सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा को चुनावी समर में लाने की तैयारी में है। अब बिलकुल तय माना जा रहा है कि पूर्व क्रिकेटर के पिच पर जयाप्रदा फील्डिंग करती नज़र आएंगी। अगर अज़हरुद्दीन के क्रिकेट कैरिएर पर नज़र डालें तो उनके तरफ आने वाला हर कैच वो सफलता से लपक लेते थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि जयप्रदा अज़हरुद्दीन द्वारा पास किया गया कैच पकड़ने में कितना माहिर होती है। खबरजोन की सूत्रों के अनुसार सिर्फ उनके कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गयी है।
सपा से नाता तोड़कर रामपुर की सांसद जयाप्रदा ने अमर सिंह के साथ मिलकर राष्ट्रीय लोकमंच बनाया। मंच के सियासत में दमदारी नहीं दर्ज करा पाने के बाद से जयाप्रदा ने कांग्रेस से नजदीकियां बना ली। जयाप्रदा अभी विधिवत कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हैं, लेकिन उनके साथ अगली पारी खेलने के लिए कांग्रेस ने पूरा तानाबाना बुन लिया है। अजहरुद्दीन के पश्चिमी बंगाल से लड़ने का बयान आने के बाद कांग्रेस जयाप्रदा को मुरादाबाद से लड़ाने पर विचार कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस बारे में स्थानीय नेताओं से भी नए सियासी समीकरण पर मंथन किया है। नेतृत्व के कहने पर ही जिला कमेटी के पैनल में जयाप्रदा का नाम शामिल किया गया है और सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह जयाप्रदा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
अब अपने नेताओं से फेसबुक पर पूछ सकते हैं सवाल
तत्काल टिकट के लिए अब लाइन में लगने से मिलेगी निज़ात

Leave a Reply