राज्य

दिल्ली में मणिपुर के युवक पर चाकू से हमला

0
Please log in or register to do it.
दिल्ली में मणिपुर के युवक पर चाकू से हमला - Image 1
दिल्ली में मणिपुर के युवक पर चाकू से हमला - Image 1
नई दिल्ली। नीडो के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो सनसनी फैली है वो अभी ठंडी भी नहीं हुई कि राजधानी में एक और नॉर्थ-ईस्ट के लड़के पर हमला हो गया। 22 साल के मणिपुर के रहनेवाले युवक को कुछ अज्ञात लोगों ने दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में मंगलवार तड़के चाकू मार दिया।
कप्सीक्रेन नाम के इस युवक के पेट में चाकू मारा गया है जिसे साकेत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि वो अब खतरे से बाहर है।
पुलिस के मुताबिक वो तड़के 4 बजे काम से घर लौट रहा था तो कुछ लोगों ने उसे घेरकर चाकू मार दिया। पुलिक का कहना है कि , “शुरुआती जांच में ये लूट का केस लगता है। उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की गई और मना करने पर उसे चाकू मारकर लो घटनास्थल से भाग गये।” घटनास्थल की जांच के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दो दिन पहले मणिपुर के दो युवकों को दक्षिण दिल्ली के ही अंबेडकर नगर इलाके में नॉर्थ ईस्ट के दो युवकों को डंडों से पीट दिया गया था। पिछले हफ़्ते एक 14 साल की मणिपुर की लड़की के साथ मुनिरका में रेप का भी मामला सामने आया था।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
मुरली देवड़ा, मोइली और मुकेश अंबानी पर केसः केजरीवाल
मोदी को पीएम बनाने के लिए अपने नेताओं से ही बीजेपी मांग रही है चंदा

Your email address will not be published. Required fields are marked *