राज्य

अरुणाचल छात्र मौत मामला: छात्रों से मिले राहुल, केजरीवाल ने कहा धरने में शामिल होऊंगा

0
Please log in or register to do it.
अरुणाचल छात्र मौत मामला: छात्रों से मिले राहुल, केजरीवाल ने कहा धरने में शामिल होऊंगा - Image 1
अरुणाचल छात्र मौत मामला: छात्रों से मिले राहुल, केजरीवाल ने कहा धरने में शामिल होऊंगा - Image 1

नई दिल्ली। लाजपत नगर इलाके में कथित तौर पर दुकानदारों की पिटाई से मारे गये अरुणाचल प्रदेश के एक छात्र नीदो तानिया के मामले की जांच तेज़ करने को लेकर नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों के कई छात्र संगठनों ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाक़ात की। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री निनांग एरिंग के साथ छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री इस बावत एक ज्ञापन भी सौंपा।
उन्होंने दिल्ली सरकार की अगुवाई में एक कमिटी गठित करने की भी मांग की जो न सिर्फ नॉर्थ-ईस्ट से आनेवाले लोगों के साथ होनेवाले नस्लवाद के मामलों को देखे बल्कि देश के किसी भी हिस्से से दिल्ली आनेवाले लोगों के लिए भी काम करे।
ज्ञापन में एक मांग थी दिल्ली के शैक्षिक पाठ्यक्रम में नॉर्थईस्ट के इतिहास और संस्कृति को भी जगह दी जाए।
अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता बिनातक्ष्मी नेपरम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वो मामले को लेकर एलजी और प्रेस से बात करेंगे ताकी पुलिसिया कार्रवाई तेज़ हो।
छात्र संगठनों के प्रतिनिधि ने बताया कि वो इसे लेकर जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। नेपरम ने बताया कि केजरीवाल ने आश्वासन दिया है कि वो भी विरोध प्रदर्शन में उनका साथ देंगे। नेपरम ने आरोप लगाया कि घटना के 3 दिन बाद भी पुलिस दोषियों को बचाने में जुटी है।
उन्होंने कहा कि, “पुलिस ने कई सारी ग़लतियां की हैं, पहले तो उन्होंने पीड़ित से ही मेडिकली फिट होने के लिए एक पेपर पर दस्तख़त करवाये, और FIR भी तुरंत नहीं लिखी गई। अब वो कह रहे हैं कि जब तक विसरा रिपोर्ट नहीं आती तब तक मौत की वजह साफ नहीं है।”
नेपरम ने केंद्र सरकार से मांग की कि वो एक एंटी रेसियल ड्रिसक्रिमिनेशन क़ानून लाये ताकि ऐसे मामले फिर न हों।
अरुणाचल छात्र मौत मामला: छात्रों से मिले राहुल, केजरीवाल ने कहा धरने में शामिल होऊंगा - Image 2
इस बीच में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी सोमवार को जंतर-मंतर पर विरोध करने बैठे छात्रों से मिलने पहुंचे। उन्होंने वहां कहा कि, “मैं दिल से आप लोगों के साथ हूं। मैं 100 फीसदी आप लोगों के साथ हूं।”
उन्होंने कहा कि जिसने भी ये किया है उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
हमें जिस्मफरोशी से बचाओ, युगांडा की लड़कियों की केजरी सरकार से गुहार
आप सरकार ने राष्ट्रपति को लिखा "शीला दीक्षित के ख़िलाफ़ हो कार्रवाई"

Your email address will not be published. Required fields are marked *