Business

मारुती ने लांच की नयी कार, देखिये बेहतरीन इंटिरीयर और एक्सटीरियर

0
Please log in or register to do it.



नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई कार की एक झलक थाई मोटर एक्सपो में दिखा दी है। यह है सेलेरियो, जो फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में लांच की जाएगी।





कंपनी ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है. ऑटो एक्सपो 5 फरवरी से दिल्ली में होने वाला है. इस कार के काफी तारीफ हो रही है।



बताया जा रहा है कि इस कार में कई सारे फीचर हैं और इसे चलाना भी आसान है. इसमें ऑटोमैटिक गियर भी है। साथ ही यह कार बेहद किफायती है और कंपनी का दावा है कि यह एक लीटर पेट्रोल मे 23.1 किलोमीटर से भी ज्यादा चलेगी।

 

मारुति ने इसके लिए एक अलग वेब पेज भी बनाया है, जिसमें कंपनी ने इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर को प्रदर्शित किया है। इसमें काफी नयापन है. इसमें ब्लूटुथ इनेबल्‍ड ऑडियो सिस्टम है. इसका बूट स्‍पेस काफी बड़ा है और उसमें 235 लीटर जगह है. इसमें पांच गियर हैं। फ्रंट सीट के लिए हेडरेस्ट तथा डोर मिरर पर ब्लिंकर भी है।

यह कार मारुति की ए-स्टार की जगह लेगी। लेकिन इसमें के सीरीज का 3 सिलिंडर वाला इंजन रहेगा।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें 

अखिलेश के राज्य में नहीं खुलेंगे नए स्कूल
सोमनाथ ने पत्रकारों को ताना मारा, कहा- कितने पैसे दिए मोदी ने

Your email address will not be published. Required fields are marked *